ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20I सीरीज का रोचक अंत, आखिरी मुकाबले से हुआ विजेता का फैसला 

Photo Courtesy : Proteas Women Twitter
Photo Courtesy : Proteas Women Twitter

हरारे में ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका महिला की इमर्जिंग टीमों के बीच 19 से 27 नवंबर के बीच 6 T20I मैचों की अनाधिकारिक सीरीज (South Africa Emerging Players Women tour of Zimbabwe) खेली गई। सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को 3-2 से हराया। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट, दूसरे मैच में ज़िम्बाब्वे ने 6 विकेट, तीसरे मैच में ज़िम्बाब्वे ने 3 विकेट, चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन और छठे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 53 रनों से जीत दर्ज की। सीरीज का पांचवां मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हुआ था।

19 नवंबर को खेले गए पहले मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 96/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 11.2 ओवर में ही 99/2 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की एनेरी डेर्कसेन (30 गेंद 58*) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

20 नवंबर को दूसरे मुकाबले में 8-8 ओवर का खेल हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 69/4 का स्कोर बनाया, जवाब में ज़िम्बाब्वे ने 7.4 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की। ज़िम्बाब्वे की चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 18 गेंदों में 42 रनों की नाबाद धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

22 नवंबर को हुए तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 105/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ज़िम्बाब्वे ने 106/7 का स्कोर बनाकर 9 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। ज़िम्बाब्वे की लोरेन त्सुमा (18 गेंद 24* और 4/21) जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

24 नवंबर को खेले गए चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 127/7 का स्कोर बनाया, जवाब में ज़िम्बाब्वे पूरे ओवर खेलने के बावजूद 115/7 का ही स्कोर बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की एलिज़-मारी मार्क्स (14 गेंद 16 और 2/18) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

25 नवंबर को पांचवें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107/8 का स्कोर बनाया, जवाब में ज़िम्बाब्वे ने 1.3 ओवर में 14/0 का स्कोर बना लिया था लेकिन फिर खेल संभव नहीं हुआ।

27 नवंबर को छठे और निर्णायक मुकाबले में पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 166/3 का स्कोर बनाया, जवाब में ज़िम्बाब्वे 19.2 ओवर में 113 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की एनेरी डेर्कसेन ने छह पारियों में सबसे ज्यादा 166 रन बनाये। वहीं गेंदबाजी में ज़िम्बाब्वे की केलिस एनधलोवु ने छह पारियों में सबसे ज्यादा 11 विकेट झटके।

Quick Links

App download animated image Get the free App now