PUBG Guide: Pacifist टाइटल को हासिल करने के आसान तरीके 

PUBG
PUBG

PUBG में कई टाइटल और उपलब्धियां होती है, जिसे प्लेयर्स हासिल कर सकते हैं। PUBG के मोबाइल वर्जन में पीसी गेम की तुलना में ज्यादा अपडेट्स आते हैं। यह दिखाता है PUBG के डेवलेपर्स को किस तरह का रिसपोंस फैंस की तरफ से मिल रहा है।

जैसे ऊपर बताया गेम में हासिल करने के लिए काफी टाइटल होते हैं और प्लेयर्स को वो टास्क पूरा करने होते हैं। PUBG मोबाइल में कई टाइटल होते हैं जैसे शार्पशूटर, वेपन मास्टर और Pacifist काफी फेमस में से हैं। हमने पहले ही शार्पशूटर टाइटल के बारे में बता दिया है।

यह भी पढ़ें: PUBG शार्पशूटर टाइटल हासिल करने के आसान तरीके

इस आर्टिकल में हम ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप Pacifist टाइटल को हासिल कर सकते हैं:

-इस बात का ध्यान रखिए कि आप सोलो या स्क्वाड में प्लेटिनम या उससे ऊपर वाले टायर में होने चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि स्क्वाड क्यों? जैसे कि Pacifist टाइटल कहता है कि आपको सोलो गेम बिना किसी प्लेयर को मारे बिना जीतना होता है। हालंकि यह सच नहीं है, आप स्क्वाड में रहते हुए भी इस टाइटल को हासिल कर सकते हैं।

-्स्क्वाड मोड को चुनिए और अपने दोस्तों को इनवाइट करें। यह अच्छा होगा कि अगर आप उन्हें अपने लक्ष्य के बारे में बता दें, क्योंकि इससे आपका काम आसान हो जाएगा।

-एरेंगल मैप को चुनिए, स्मोक बम और हैल्थ पैक्स को ज्यादा से ज्यादा हासिल करें।

-आप अपने साथ गन को रख सकते हैं और अगर आपके दोस्त मुश्किल में है, तो उनकी मदद के लिए अपने दुश्मनों को मार सकते हैं। हालांकि ध्यान रखिए कि आप अपने दुश्मन को नॉकआउट न करें, क्योंकि उसकी गिनती किल में ही की जाएगी।

-आप उन दुश्मनों को मार सकते हैं, जिन्हें आपके दोस्त ने नॉक आउट किया है।

-आप रिस्क नहीं लेते हुए ज्यादा से ज्यादा स्मोक को हासिल करने का प्रयास करें।

-शुरुआती कुछ सर्कल में सर्वाइव करना आसान रहता है , लेकिन लास्ट सर्कल में आपको छुपने या फिर कवर करने के लिए स्मोक ग्रेनेड की जरूरत होती है।

-अपनी टीम को कुछ अच्छे प्लेयर्स को जरूर रखें, जोकि लास्ट सर्कल में किसी प्लेयर की कमी को पूरा कर सकता है।

-आप खुद को बचाने के लिए फोर्मेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बीच में ही रहिए और अपने हाथ में स्मोक ग्रेनेड को जरूर रखें।