ये हैं फुटबॉल के 10 सबसे खतरनाक कट्टरपंंथी फैंस..!

फुटबॉल के खेल ने हमेशा से ही दुनियाभर के दर्शकों बेहद यादगार पल दिए हैं। इतिहास में फुटबॉल के कुछ ऐसे नाम भी रहे हैं जो अपने बेमिसाल खेल के कारण लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। लेकिन फुटबॉल में कुछ लोग ऐसे भी रहे जो जमीन से उठकर बुलंदियों के शिखर पर जितनी जल्दी पहुंचे, उतनी की तेजी से वो, अपने अशिष्ट व्यवहार के कारण, नीचे भी गिरे। फुटबॉल में झगड़े और हिंसा जैसी चीजों का नाता इतिहास में हमेशा से ही रहा है। इसके चलते दुनिया के सबसे मशहूर इस खेल को इंग्लैंड में एक बार बैन भी झेलना पड़ चुका है। जिस तरह से कोई भी फुटबॉल क्लब अपनी टीम के बिना अधूरा है, उसी तरह क्लब की टीम भी उसके बेइंतेहां चाहने वाले फैंस के बिना अधूरी है। विश्व के कई हिस्सों में धर्म का दर्जा दिए जाने वाले इस खेल में फैंस अपनी टीम के सपोर्ट के लिए कुछ भी करने वो तैयार रहते हैं। हम यहां कुछ ऐसे गुटों या फैंस के ग्रुप्स की बात करेंगे जिनकी दीवानगी की हद ने फुटबॉल की अच्छाई पर दाग लगाया है।


#1 Galatasaray (ultrAslan) ‘Galatasaray’ या ‘ultrAslan’ के नाम से मशहूर ये कट्टरपंथी फैंस, दुनिया के सबसे सनकी फुटबॉल फैंस कहे जाते हैं। तुर्की के शीर्ष क्लबों में से एक क्लब के कुछ खास सपोर्टर्स ने मिलकर ये ग्रुप 2001 में बनाया। इस ग्रुप का उद्देश्य था क्लब की जीत के लिए उसे अपने सपोर्ट से सहायता करना और इसी सिलसिले में ये खुद को सबसे हुड़दंगी फैंस बना चुके हैं। मैच के दौरान अपने हुड़दंगी व्यवहार और जलती हुई वस्तुएं ग्राउंड पर फेंकने के चलते, ultrAslan बाहर से आने वाली हर टीम के लिए मुसीबत बन जाते हैं। महमान टीम ही नहीं, उनके साथ आए समर्थकों को भी इन कट्टरपंथियों की हरकतों का शिकार होना पड़ता है। बाहर से आने वाली टीमों को वो ‘Welcome to hell’ यानी ‘नर्क में आपका स्वागत है’ जैसी चीजें बोलकर उनका अभिवादन करते हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा शोर मचाने वाले फैंस का दर्जा पा चुके ultrAslan, लीड्स यूनाइटेड, आर्सेनल, Besiktas और चीर प्रतिद्वंद्वी Fenerbahce जैसे क्लब्स के साथ झगड़ों में उलझ चुके हैं। मैच के दौरान रोमांच के चरम पर रहने के कारण इन कट्टरपंथी फैंस का हुड़दंग इस कद्र बढ़ जाता है कि खेल को ही रोकना पड़ जाता है। ultrAslan ने कई लोगों समय समय पर बुरी तरह से घायल भी किया है। #2 Lazio(Irriducibles)

lazio

इटली के मशहूर खिलाड़ी पॉलो डी कैनियो ने Lazio क्लब के फैंस को दुनिया के सबसे ज्यादा हाथापाई करने वाले फैंस का दर्जा दिया था। हालांकि पॉलो खुद भी अपने जरूरत से ज्यादा उत्साहित जश्न के लिए जाने जाते थे। 1990 में ये फैंस का ग्रुप बना। उस समय के तानाशाह Benito Mussolini भी क्लब के प्रशंसकों में से एक थे, जिसके चलते इसके सपोर्टरों का मिलिट्री से खास जुड़ाव था। इस कल्ब के कट्टरपंथी प्रशंसक अक्सर विपक्षी टीम के फैंस से हाथापाई करने के लिए जाने जाते हैं। लाजियो का कट्टर प्रतिद्वंद्वी क्लब AS Roma के फैंस का व्यवहार भी काफी गुस्सेल है। यही कारण है कि अक्सर दोनों टीम के बीच में फील्ड पर खेला गया मैच इतना प्रसिद्ध नहीं होता है, जितना फील्ड के बाहर दोनों के फैंस के बीच का संघर्ष हो जाता है। ये हुड़दंगी फैंस, गैर नाजी प्रशंसकों के विरुद्ध, अपनी आतंकी हरकतों के लिए भी बदनाम हैं। 2012 में टॉटनहैम के सपोर्ट में आए उसके फैंस पर लाजियो के इन कट्टरपंथियों ने एक क्लब में हमला कर दिया था। इस खूनी संघर्ष में कई फैंस को अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। हाल ही में इन्हीं फैंस ने महमान टीमों पर नस्लभेदी टिप्पणियां की थीं। ऐसी टिप्पणी वो अपने टीम के खिलाड़ियों के लिए भी करते रहते हैं। इन ही गतिविधियों के चलते लाजियो, इटली ही नहीं, दुनिया के सबसे नापसंद किए जाने क्लब में से एक है। #3 Red Star Belgrade (Delije)

red-star-belgrade-delije-1474454811-800

साइबेरिया के मशहूर Red Star Belgrade फुटबॉल क्लब के फैंस ‘Delije’ अपने हुड़दंगी रवैये के साथ क्लब को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं। इस कट्टरपंथी फैन ग्रुप का निर्माण 1989 में हुआ जब कुछ फैंस ने एकजुट होकर क्लब को सपोर्ट करने का निर्णय लिया। क्लब ने होम ग्राउंड का एक स्टैंड भी, अपने चहेते फैंस के नाम पर रखा है। फुटबॉल के इतिहास के सबसे खतरनाक दंगे ‘Delije’ के नाम रहे हैं। 13 मई 1990 को ये दंगें तब भड़के जब ये फैंस Dinamo Zagreb के खिलाफ Red Star Belgrade का मैच देखने Zagreb गए। दोनों देशों के बीच के नाजुक राजनीतिक हालात के बीच, इस मैच के बाद दोनों क्लब के फैंस के बीच भयंकर झगड़ा हुआ। इतना ही नहीं ‘Delije’ फैंस ने ‘यूगोस्लाविया युद्ध’ के दौरान एक आर्मी की बटालियन को बेस मुहैया कराने जैसा विवादित काम भी किया था। इसके चलते उन्हें यूरोप में बैन कर दिया गया था। अभी भी ये फैंस क्लब के कुछ मैचों में विपक्षी सपोर्टरों के साथ हाथापाई करने से बाज नहीं आते। #4 Millwall (Millwall Bushwackers)

millwall-fans-1474455223-800

पहले ‘F Troop’ के नाम से जाने जाने वाले Millwall Bushwackers 1970 से 80 के दशक के बीच में अपने हुड़दंगी व्यवहार के कारण नजर में आए। Millwall क्लब के इन कट्टरपंथी फैंस के झगड़े का किस्सा पहली बार 1965 में सामने आया। Brentford के खिलाफ इस क्लब के मैच में, फैंस ने एक हथगोला ग्राउंड में फेंक दिया। हालांकि हथगोला नुकसान पहुंचाने वाला नहीं थी, लेकिन इस हरकत के बाद दोनों क्लबों के सपोर्टरों के बीच आपस में गंभीर रूप से हाथापाई हो गई। क्लब से जुड़े फैंस की सबसे खतरनाक झगड़े की घटना 1985 में सामने आई जब Millwall, Luton town से 1-0 से हार गया। मैच के बाद दोनों क्लब के कट्टरपंथी प्रशंसक आपस में भिड़ गए और कुछ अन्य क्लब के फैंस भी इस झगड़े में शामिल हो गए। हिंसा की इस बड़ी घटना में लगभग 31 लोगों की गिफ्तारी भी हुई। हालांकि ये घटनाएं केवल शुरुआत थीं, क्योंकि क्लब के इन गुस्सेल फैंस ने कई बड़े दंगों को भड़काया। इसके चलते क्लब को फुटबॉल असोसिएशन की तरफ से बैन भी झेलना पड़ा। यही कारण है ही आज तक Millwall दुनिया के सबसे झगड़ीले फैन बेस होने का दाग झेल रहा है। #5 River Plate

river-plate-1474455366-800

इस लेटिन अमेरिकन क्लब के बेहद हुड़दंगी फैंस की चर्चा पूरी दुनिया में है। ये कट्टरपंथी प्रशंसक हत्या जैसे गंभीर अपराधों में भी शामिल रह चुके हैं। Boca Juniors और Newell’s Old boys के खिलाफ होने वाले रिवर प्लेट के मैच के दौरान झगड़े की घटना होना तो आम बात है। 2002 में रिवर प्लेट और बोका जूनियर्स के बीच हुए एक मैच को बीच में ही स्तगिथ कर दिया गया का क्योंकि मैच के दौरान बोका के एक फैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक घटना 2004 में भी हुई जब रिवर प्लेट के फैंस ने न्यूवेल्स ओल्ड बॉइज के बस में जा रहे फैंस पर अचानक हमला कर दिया और दोनों की बीच गंभीर झगड़ा हुआ। इस लड़ाई में दो फैंस की मौत हो गई जब्कि कई घायल भी हुए। #6 Unerviersitario Lima (Trinchera Norte)

universitario-lima-1474455656-800

साउथ अमेरिका के सबसे उग्र फैंस के ग्रुप की बात होती है तो पेरू के इस क्लब के फैंस बेस ‘Trinchera Norte’ का नाम हमेशा आता है। सबसे हुड़दंगी फैंस के इस ग्रुप ने 2013 में क्लब की 25वीं सालगिरह मनाई। इस जश्न में जोशीले फैंस के साथ उनके चहेते क्लब के खिलाड़ी भी शामिल हुए। इस फैन बेस का एक ग्रुप अपनी उग्र हरकतों के लिए काफी मशहूर रहता है। लगभग तीन दशकों से क्लब को सपोर्ट करने वाला ये ग्रुप महमान टीम ही नहीं उनके फैंस के लिए भी बड़ी मुसीबत बनकर खड़ा होता है। 1990 के दशक में इस समूह ने दंगें भड़काए थे, जिसके चलते इसके कुछ खास सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि इस बात का असर फैंस के गुस्सेल व्यवहार पर बिलकुल नहीं पड़ा और अब समय के साथ-साथ ये फैन बेस लेटिन अमेरिका ही नहीं दुनिया के सबसे उग्र फैंस में गिना जाने लगा है। कुछ आपसी मतभेदों के चलते ये फैन बेस दो गुटों में बंट गया था। इसके बाद मैच के दौरान ही दोनों गुट आपस में भिड़ते रहे हैं। इसी लड़ाई में एक कट्टरपंथी फैन की जान भी जा चुकी है। #7 Metalist Kharkiv

metalist-kharkiv-1474456098-800

यूक्रेन का ये क्लब यूं तो अब देश के क्लब फुटबॉल का हिस्सा नहीं रहा है, लेकिन एक समय था जब इसके फैंस को सबसे ज्यादा दीवाना करार दिया जाता था। हालांक ये दीवानगी कुछ कट्टरपंथी गुटों के शामिल होने के बात उग्र हरकतों में बदल गई। समय-समय पर इन गुटों के हुड़दंग की हरकतें सामने आती थीं। ये कट्टरपंथी फैंस अपने क्लब की प्रतिद्वंद्वी टीम ‘Dynamo Kyiv’ के साथ अक्सर कोई न कोई पंगा करते थे। जब भी दोनों क्लब का मैच होता तो स्टेडियम में लड़ाई न हो, ऐसा नहीं हो सकता था। हालांकि दोनों क्लब के आखिरी आपसी मैच में, दोनों के फैंस ‘Kharkiv’ की तरफ ही हो गए थे। इस समय फैंस क्लब के मेनेजमैंट से नाराज थे, जो क्लब को बंद करने जा रहा था। ‘Metalist Kharkiv’ के खत्म होने के बाद यूक्रेन में दो नए क्लबों को रजिस्टर किया गया है। दुनिया को ऐसी उम्मीद है कि ये दो नए क्लब अपने नए कट्टरपंथी फैंस बनाएंगे। #8 Ferencvaros (Green Monsters)

ferencvaros-fans-1474456395-800

हंगरी का ये क्लब यूरोप के सबसे शानदार क्लबों में नहीं गिना जाता, लेकिन इसके फैंस यूरोप में सबसे ज्यादा शिद्दत वाले फैंस माने जाते हैं जिनके लिए अपने क्लब से बढ़कर कुछ नहीं। इस क्लब के फैंस अपनी टीम को प्यार करने के साथ ही सबसे ज्यादा उग्र भी कहे जाते हैं। जब भी क्लब का मैच ‘Ujpest’ से होता है तो, इन कट्टरपंथी प्रशंसकों का गुस्सा अपने चरम पर होता है। प्रशंसक इतने उग्र रहते हैं कि वो विपक्षी फैंस को नुकसान पहुंचाने के लिए बेस बॉल के बल्ले और चेन जैसी चीजें रखते हैं। मैच के दौरान और उसके बाद इन्हीं चीजों से होती है भयंकर लड़ाई। 21 साल से ज्यादा अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे ये फैंस, कई और क्लबों के साथ भी अक्सर हाथापाई करते हैं। इसको वो फुटबॉल खेल का हिस्सा मानते हैं। अपने इन उग्र हरकतों का इन फैंस को कोई मलाल नहीं है। वो मानते हैं कि ये सब करना उनका टीम के प्रति प्यार दिखाने का तरीका है। #9 Barcelona (Boixos Nois)

barcelona-fans-1474456843-800

दुनिया का सबसे प्रसिद्ध क्लब माने जाने वाला बार्सिलोना अपने खिलाड़ियों के बेमिसाल खेल के कारण ही मशहूर नहीं रहा है बल्कि अपने दीवाने फैंस के लिए भी बार्सिलोना चर्चा में रहा है। ‘Boixos Nois’ यानी दीवाने लड़के कहलाने वाले इस गुट की शुरुआत 1981 में हुई थी। हालांकि 2003 में क्लब के मैनेजर ने इस फैन बेस को उनकी उग्र हरकतों के कारण बैन कर दिया। वैसे तो ये कट्टरपंथी कहलाने वाले फैंस अपनी आवाज से ही टीम के सपोर्ट में खड़े रहते थे। लेकिन उनकी कुछ हरकतों ने उनके गुस्से को भी सामने रख दिया था। इन फैंस ने गुस्से में आकर लिवरपूल के एक बैनर को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा 1991 में एक फैन ने दूसरे क्लब के एक फैन की हत्या की थी जिसके कारण उसे 26 साल की सजा भी हुई थी। इस घटना के बाद फैंस ने अपने क्लब के लिए बिना किसी हुड़दंग के स्टेडियम में सपोर्ट करने का वादा किया। लेकिन स्टेडियम के बाहर इन कट्टरपंथी फैंस की हरकतें जारी रहीं। इन फैंस के ग्रुप को 2003 में Laporta के क्लब मैनेजर चुने जाने से भी आपत्ति थी। Laporta ने फैंस पर बैन लगा दिया, तो वो मैनेजर को जान से मारने की धमकी भी देने लगे और उन पर हमला भी किया था। Boixos Nois के स्टेडियम में घुसने पर बैन लगने के बावजूद भी वो पूरी तरह से बार्सिलोना से अलग नहीं हुए हैं, जो क्लब की शान के लिए अच्छी बात नहीं है। #10 Real Madrid (Ultras Sur)

real-madrid-fans-1474457120-800

1980 में बने रियाल मैड्रिड के कट्टरपंथी फैन बेस Ultras Sur का करता-धरता था Jose Luis Ochaesta। Jose अपनी हिंसात्मक हरकतों के लिए कई गिरफ्तार भी हो चुका था और कई स्टेडिमों में बैन भी था। Ultras Sur हमेशे से ये समझते थे कि वो रियाल मैड्रिड का चेहरा हैं और जो कुछ भी कर रहे हैं उसी के लिए कर रहे हैं। वो विपक्षी टीम की क्लब के खिलाफ होने वाली छोटी सी हरकतों का भी जवाब देने को तैयार रहते थे। इसी के चलते ये कट्टरपंथी स्पेन के सबसे उग्र प्रशंसक बन गए। ये प्रशंसक मुख्य धारा की राजनीति में शामिल होकर क्लब के सपोर्ट में खड़े रहते। Ultras Sur ने कई बार बड़े विपक्षी क्लब के फैंस के साथ गंभीर रूप से हाथापाई की है। उन्होंने 1983 में बार्सिलोना के फैंस के साथ बड़ी लड़ाई को अंजाम दिया था। इसके अवाला दो बार ‘Inter Milan’ के साथ भी झगड़े किए। हाल ही में रियाल मैड्रिड के कुछ खिलाड़ियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के लिए UEFA ने क्लब के खिलाफ जांच शुरू की है। बैन होने के बावजूद भी Ultras Sur स्टेडियम के बाह लगातार प्रदर्शन करते रहते हैं।