ये हैं फुटबॉल के 10 सबसे खतरनाक कट्टरपंंथी फैंस..!

#3 Red Star Belgrade (Delije)

red-star-belgrade-delije-1474454811-800

साइबेरिया के मशहूर Red Star Belgrade फुटबॉल क्लब के फैंस ‘Delije’ अपने हुड़दंगी रवैये के साथ क्लब को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं। इस कट्टरपंथी फैन ग्रुप का निर्माण 1989 में हुआ जब कुछ फैंस ने एकजुट होकर क्लब को सपोर्ट करने का निर्णय लिया। क्लब ने होम ग्राउंड का एक स्टैंड भी, अपने चहेते फैंस के नाम पर रखा है। फुटबॉल के इतिहास के सबसे खतरनाक दंगे ‘Delije’ के नाम रहे हैं। 13 मई 1990 को ये दंगें तब भड़के जब ये फैंस Dinamo Zagreb के खिलाफ Red Star Belgrade का मैच देखने Zagreb गए। दोनों देशों के बीच के नाजुक राजनीतिक हालात के बीच, इस मैच के बाद दोनों क्लब के फैंस के बीच भयंकर झगड़ा हुआ। इतना ही नहीं ‘Delije’ फैंस ने ‘यूगोस्लाविया युद्ध’ के दौरान एक आर्मी की बटालियन को बेस मुहैया कराने जैसा विवादित काम भी किया था। इसके चलते उन्हें यूरोप में बैन कर दिया गया था। अभी भी ये फैंस क्लब के कुछ मैचों में विपक्षी सपोर्टरों के साथ हाथापाई करने से बाज नहीं आते।