FIFA U-17 World Cup: जर्मनी, स्पेन, ब्राज़ील और ईरान ने जीते अपने मुकाबले

फीफा अंडर 17 विश्व कप में आज चार मुकाबले खेले गए। ग्रुप सी में दो और ग्रुप डी में दो मुकाबले हुए। मडगांव में हुए ग्रुप सी के मुकाबले में ईरान ने कोस्टा रिका को 3-0 से हराया, वहीं कोच्ची में जर्मनी ने गिनी को 3-1 से हराया। ग्रुप सी से ईरान और जर्मनी ने राउंड ऑफ़ 16 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम, कोच्ची में खेले गए ग्रुप डी के एक मुकाबलों में ब्राज़ील ने नाइजर को 2-0 से और स्पेन ने नॉर्थ कोरिया को 2-0 से मात दी। ग्रुप डी से ब्राज़ील और स्पेन के साथ नाइजर ने भी राउंड ऑफ़ 16 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।