क्रिस्टियानो रोनाल्डो को महान बनाने वाले 5 कारण

1
रोनाल्डो का सीआर7 ब्रैंड
3

रोनाल्डो मैदान के बाहर काफी प्रसिद्ध हैं। पुर्तगाली स्टार द्वारा स्थापित 'सीआर7' बाजार का जाना माना ब्रैंड है। उनका यह ब्रैंड कपड़ा बाजार के बड़े नामों में से एक है। सीआर7 सबसे पहले रोनाल्डो के ग्रहनगर मडियरा में स्थापित हुआ था। इसमें हीरा—जड़ित बेल्ट, जींस और लॉफर्स इत्यादि सामान शामिल हैं। रोनाल्डो ने अपने शहर में अपनी ट्राॅफियों और यादों को सजोने के लिए एक म्यूजियम भी खोला है। इनका नाम उन्होंने म्यूजी सीआर7 रखा है। रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर भी अपनी धाक जमा रखी है। वे सोशल मीडिया के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके फेसबुक, ट्वीटर, और इन्स्टाग्राम पर कुल मिलाकर 200 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। रोनाल्डो ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने खिलाड़ी हैं। उनके ट्वीटर पर 50 मिलियन और इन्स्टाग्राम पर 93 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।