Garena Free Fire की 3 सबसे बढ़िया SMG गन्स 

(Image credits: Free Fire)
(Image credits: Free Fire)

Garena Free Fire में अलग-अलग तरीके के हथियार मौजूद है लेकिन क्लोज रेंज एक लिए अक्सर खिलाडी SMG का उपयोग करते हुए नजर आते हैं। इस गेम में स्नाइपर, शॉटगन्स और असॉल्ट राइफल्स मौजूद है लेकिन अच्छी फायरिंग स्पीड की वजह से SMG को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप इन SMG गन्स का उपयोग Free Fire में कर सकते हैं।

Garena Free Fire की 3 सबसे बढ़िया SMG गन्स


#1 UMP

The UMP is one of the most beginner-friendly SMGs in Free Fire

UMP असल में Free Fire की सबसे भरोसेमंद सबमशीन गन है। इसके आप क्लोज रेंज के साथ ही दूर की फाइट के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इस गन को संभालना काफी आसान है। इसमें आप साइलेंसर, मज़ल, फोरग्रिप, मैगज़ीन और स्कोप लगा सकते हैं। डैमेज के मामले में भी बढ़िया गन है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में नाम के अंदर स्टाइलिश सिम्बॉल्स कैसे डालें?


#2 P90

P90 has the largest clip among submachine guns

P90 अपने जबरदस्त रेट ऑफ फायर के लिए प्रसिद्ध है और अच्छी बात ये है कि इसे मिड रेंज में भी उपयोग किया जा सकता है। क्लोज रेंज में इससे अच्छा विकल्प नहीं होगा क्योंकि इसमें बुलेट्स की मात्रा काफी ज्यादा रहती है और आप आसानी से स्क्वाड गेम्स में किल्स कर सकते हैं। इस गन में अटैचमेंट्स के लिए स्कोप और मैगज़ीन के स्लॉट्स है।


#3 MP40

The MP40 has one of the highest rates of fire in this game

MP40 का रेट ऑफ फायर सबसे ज्यादा बढ़िया है और आसानी से आप इसके चलते विरोधियों को किल्स कर सकते हैं। हालांकि, खराब बात ये है कि इसके मैग में काफी कम बुलेट्स रहती हैं लेकिन एक्सटेंडेड मैग की मदद से इसे उपयोग करने लायक बनाया जा सकता है। अगर आप इसका रेकोईल कंट्रोल कर पाएंगे तो ये गन आपको Free Fire में हर एक क्लोज रेंज फाइट में जीत मिला देगी।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में पुर्गाटरी मैप पर लैंड करने के लिए सबसे बढ़िया जगह