2020 में Free Fire की 3 सबसे अच्छी SMG गन्स 

Image via Bluestacks
Image via Bluestacks

Free Fire में कई अलग-अलग तरीके की गन्स है। इस दौरान SMG गन्स को सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। गेम में कई SMG गन्स मौजूद है लेकिन कुछ गन्स सबसे बेहतर विकल्प रहेंगी।


2020 में Free Fire की सबसे अच्छी SMG गन्स

1) CG15

CG15 (Image via Garena Free Fire)
CG15 (Image via Garena Free Fire)

CG15 एक ताकतवर क्लोज रेंज और मिड रेंज गन है। इसका डैमेज 50 का है वहीं इसकी रेंज 71 की है। साथ ही एक्यूरेसी के मामले में ये गन काफी बेहतर है। अगर आपको Free Fire में किसी एक SMG को चुनना है तो ये सबसे अच्छा विकल्प होगी। एक खराब बात ये हैं कि इसमें सिर्फ 20 बुलेट्स रहती हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire को PC में डाउनलोड करने और खेलने का सबसे आसान तरीका


2) MP5

MP5 (Image via Garena Free Fire)
MP5 (Image via Garena Free Fire)

MP5 का डैमेज रेट 48 का है। इस गन की मैग में 48 बुलेट्स रहती हैं। इसके चलते ही आप आसानी से लंबी फाइट्स ले सकते हैं। इसके साथ ही एक्यूरेसी के मामले में इसके 66 अंक है। साथ ही रेट ऑफ फायर की वजह से ये गन खास बनती हैं। आपको क्लोज रेंज में कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन लॉन्ग रेंज में ये गन उतनी बेहतर नहीं है।


3) MP40

MP40  (Image via Garena Free Fire)
MP40 (Image via Garena Free Fire)

MP40 का रेट ऑफ फायर सबसे ज्यादा बढ़िया है और आसानी से आप इसके चलते विरोधियों को किल्स कर सकते हैं। हालांकि, खराब बात ये है कि इसके मैग में काफी कम बुलेट्स रहती हैं लेकिन एक्सटेंडेड मैग की मदद से इसे उपयोग करने लायक बनाया जा सकता है। अगर आप इसका रेकोईल कंट्रोल कर पाएंगे तो ये गन आपको Free Fire में हर एक क्लोज रेंज फाइट में जीत मिला देगी।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में डायमंड जनरेटर्स का उपयोग करने से हो सकता है बड़ा नुकसान