Free Fire में कई सारे अलग-अलग हथियार मौजूद है। Free Fire में ज्यादातर क्लोज रेंज के लिए SMG गन्स का उपयोग किया जाता है। गेम में कुल 7 SMG है और इसमें से हम 3 सबसे अच्छी गन्स के बारे में बात करेंगे।
2021 में Free Fire की 3 सबसे अच्छी सबमशीन गन्स (SMGs)
#1 - MP40

MP40 का फायर रेट सबसे ज्यादा बढ़िया है और आसानी से आप इसके चलते दुश्मनों को किल्स कर सकते हैं। हालांकि, बेकार बात ये है कि इसके मैग में बहुत कम बुलेट्स रहती हैं लेकिन एक्सटेंडेड मैग की मदद से इसे उपयोग करने के जैसा बना सकते हैं। अगर आप इसका रेकोईल कंट्रोल कर पाएंगे तो ये गन आपको Free Fire में हर एक क्लोज रेंज फाइट में जीत मिला देगी।
ये भी पढ़ें- Free Fire में स्टेप-बाय-स्टेप Raistar और SK Sabir Boss की तरह स्टाइलिश नाम बनाने का आसान तरीका
#2 - Vector

Vector को कुछ महीने में Free Fire के अंदर जोड़ा गया है। इसका डैमजे 47 है वहीं रेट ऑफ फायर 81 है। इसकी एक्यूरेसी भी जबरदस्त है। साथ ही इसमें अकीबो पर्क है और इसका अर्थ है कि आप एक बार में दो वेक्टर्स का उपयोग कर सकते हैं।
#3 - CG15

CG15 एक जबरदस्त क्लोज रेंज और मिड रेंज गन है। इसका बेस डैमेज 50 का है वहीं इसकी कुल रेंज 71 की है। साथ ही एक्यूरेसी के मामले में ये गन बेहतर है। अगर आपको Free Fire में किसी एक SMG को चुनना है तो ये सबसे बेहतर विकल्प होगी। एक खराब बात ये हैं कि इसमें सिर्फ 20 बुलेट्स रहती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे बेकार कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाडियों को बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए