3 बड़े बदलाव जो Free Fire India के रिलीज के साथ देखने को मिल सकते हैं

Free Fire India को रिलीज करने की
Free Fire India को रिलीज करने की

Free Fire India: गरेना के डेवलपर्स ने Free Fire India (फ्री फायर इंडिया) को 5 सितंबर 2023 को रिलीज करने का ऐलान किया था। इस तारीख का खुलासा नोएडा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। आपको बता दें, FFI के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गेम को आगे बढ़ाने की घोषणा मिली है, जिसे देखकर सभी भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है। FFI में खिलाड़ियों को कॉस्मेटिक और आकर्षक फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire India के रिलीज के साथ 3 यह बदलाव आ सकते हैं।

Ad

3 बड़े बदलाव जो Free Fire India के रिलीज के साथ देखने को मिल सकते हैं

youtube-cover
Ad

Free Fire India को खास तौर पर भारत के लिए रिलीज किया जाएगा। इस गेम के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद सिंह धोनी को बनाया गया है। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि गेम के अंदर प्रभावित करने वाले फीचर्स देखने को मिलेंगे। नीचे हम आपको 3 बड़े बदलाव के बारे में जानकरी देने वाले हैं:

1) भारतीय बंडल्स (पोशाकें)

बंडल्स और पोशाकें (Image via Garena)
बंडल्स और पोशाकें (Image via Garena)

हम सभी को पता है कि गेम के अंदर मेल और फीमेल दो प्रकार के कैरेक्टर्स मिल जाते हैं। सभी फैंस उनके लिए महंगे और कॉस्मेटिक आउटफिट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। Free Fire India को खास तौर पर भारत के लिए बनाया जा रहा है, तो इसमें भारतीय संस्कृति पर आधारित बंडल्स और पोशाकें शामिल करना चाहिए, जो खिलाड़ियों को बहुत प्रभावित कर सकती है।

Ad

2) भारतीय सेलिब्रिटी और सुपरस्टार्स पर आधारित कैरेक्टर्स

ऋतिक रोशन पर आधारित कैरेक्टर (Image via Garena)
ऋतिक रोशन पर आधारित कैरेक्टर (Image via Garena)

Free Fire India में खिलाड़ियों को अनेक कैरेक्टर्स देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि, ट्रेलर में महेंद सिंह धोनी नजर आ रहे हैं और उन पर आधारित Thala नाम का खास कैरेक्टर भी शामिल किया है लेकिन अभी तक Thala कैरेक्टर की विशेषताओं का खुलासा नहीं किया है। सभी प्लेयर्स को उम्मीद है कि गेम के अंदर भारतीय सेलिब्रिटी और सुपरस्टार्स पर आधारित कैरेक्टर्स को जोड़ा जाएगा।

Ad

3) भारतीय त्यौहार पर आधारित इवेंट

youtube-cover

Free Fire India को मुख्य रूप से भारत के लिए बनाया गया है। इसमें डेवलपर्स ने भारतीय त्यौहार पर आधारित इवेंट को जोड़ना चाहिए, जिसमें दीपावली, होली, ईद और अन्य त्यौहारों के इवेंट शामिल करना होगा।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications