Free Fire: फ्री फायर (Free Fire) की भारत में वापसी का आधिकारिक तौर पर Garena द्वारा ऐलान देखने को मिल गया है। इसे Free Fire India नाम से लाया जाएगा। इस ऐलान के साथ ही काफी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी इस नए वर्जन के ब्रांड एम्बेसडर रहने वाले हैं। कई सारे लोग इस चीज़ को लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं।Free Fire की भारत में वापसी के साथ MS Dhoni को बनाया गया ब्रांड एम्बेसडर View this post on Instagram Instagram PostBGMI की भारत में वापसी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि Free Fire भी वापस आ सकता है। कई अलग-अलग मौकों पर इस चीज़ के संकेत मिलते रहे और आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा गेम के अनबैन को लेकर जानकारी दी गई है। Free Fire की नए वर्जन के साथ वापसी की हाइप का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि भारतीय क्रिकेटिंग इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक एमसी धोनी इस गेम के साथ जुड़ गए हैं। उन्हें आधिकारिक तौर पर गेम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। साथ ही अन्य खेलों के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी गेम के साथ जुड़े हैं। फुटबॉल दिग्गज सुनील छेत्री, बैडमिंटन दिग्गज साइना नेहवाल, टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पैस और कबड्डी के बड़े खिलाडी राहुल चौधरी भी Free Fire India के साथ जुड़े हैं। इससे फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। View this post on Instagram Instagram PostFree Fire India की रिलीज डेट क्या होगी?Garena ने साफ तौर पर धमाकेदार अंदाज में गेम को रिलीज करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि 5 सितंबर 2023 को भारतीय फैंस ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस नए वर्जन को आधिकारिक तौर पर डाउनलोड कर पाएंगे। यह फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि लंबे समय से सभी इसका इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इसी बीच खिलाड़ी मैक्स वर्जन का आनंद ले रहे थे।