3 खास चीजें जो Free Fire India की वापसी पर खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा आकर्षित कर सकती हैं 

Free Fire India में 3 खास फीचर्स
Free Fire India में 3 खास फीचर्स

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की वापसी को लेकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। इस बैटल रॉयल गेम को सिर्फ भारत के लिए बनाया जा रहा है। भारत एक मात्र ऐसा देश बनने वाला है, जिसके लिए गरेना मुख्य वर्जन बना रहा है। हालांकि, गेम को बहुत जल्द गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर रिलीज किया जाएगा, जिसका इंतजार एक महीने से किया जा रहा है। खैर, इस आर्टिकल में 3 खास चीजों को लेकर बात करेंगे, जो FFI की वापसी पर खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा आकर्षित करने वाली हैं।

Ad

3 खास चीजें जो Free Fire India की वापसी पर खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा आकर्षित कर सकती हैं

3) खराब बर्ताव वाले खिलाड़ियों के खिलाफ तुरंत एक्शन

खराब बर्ताव वाले खिलाड़ियों के खिलाफ तुरंत एक्शन (Image via Garena)
खराब बर्ताव वाले खिलाड़ियों के खिलाफ तुरंत एक्शन (Image via Garena)

Free Fire India की वापसी पर खिलाड़ियों को खराब बर्ताव वाले खिलाड़ियों के खिताफ तुरंत एक्शन लेने का फीचर मिलेगा। इस फीचर की जानकारी डेवलपर्स ने आधिकारिक रूप से प्रदान की है। हम सभी को अच्छे से जानकारी है कि रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं, तो वो बेकार बर्ताव करते हैं। इस वजह से FFI में "Toxicity reporting mechanism" मिलेगा, जिसकी मदद से ऐसे खिलाड़ियों के प्रति रिपोर्ट दर्ज कर सकेंगे और उनके खिलाफ गरेना सख्त एक्शन लेंगे।

Ad

2) भारतीय संस्कृति पर आधारित इवेंट

भारतीय संस्कृति पर आधारित इवेंट (Image via Garena)
भारतीय संस्कृति पर आधारित इवेंट (Image via Garena)

Free Fire India को खास तौर पर भारत के लिए बनाया जा रहा है, तो गेम के अंदर भारतीय संस्कृति पर आधारित इवेंट्स देखने को मिलेंगे, जिसमें होली, दीपावली और ईद शामिल हैं। यह सभी भारत के प्रसिद्ध त्यौहार हैं। इस वजह से गेम के अंदर खास अवसरों पर इवेंट्स देखने को मिलेंगे और इसमें मौजूद रिवॉर्ड्स भी त्यौहारों पर आधारित हो सकते हैं।

Ad

1) धोनी पर आधारित खास कैरेक्टर

youtube-cover

Free Fire India का ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। धोनी पर आधारित Thala नाम का अनोखा कैरेक्टर देखने को मिलेगा। इस कैरेक्टर की ताकत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन गेम के अंदर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पर आधारित ढेरों रिवॉर्ड्स को जोड़ने की उम्मीद की जा सकती हैं, जिसका इंतजार गेमिंग कम्युनिटी को बेसब्री से हो रहा है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications