Free Fire India के ब्रांड एम्बेसडर MS Dhoni पर आधारित इमोट और कैरेक्टर पर एक नजर

Free Fire India में Dhoni पर आधारित इमोट और आयटम
Free Fire India में Dhoni पर आधारित इमोट और आयटम

Free Fire India: गरेना के डेवलपर्स ने Free Fire India को भारत में 5 सितंबर 2023 को लॉन्च करने का ऐलान किया था लेकिन अब रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। FFI के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तारीख को आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने गेम को लेकर चर्चा की और कहा है कि वर्तमान में FFI के सभी खास फीचर्स, ग्राफिक्स में सुधार और अन्य आयटम्स पर कार्य किया जा रहा है। इस वजह से भारतीय फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Ad

आपको बता दें, Free Fire India का ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। गेम में खिलाड़ियों को भारतीय संस्कृति पर आधारित आयटम्स देखने को मिलेंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम ब्रांड एम्बेसडर पर आधारित इमोट और कैरेक्टर की जानकारी देने वाले हैं।


Free Fire India के ब्रांड एम्बेसडर MS Dhoni पर आधारित इमोट और कैरेक्टर पर एक नजर

youtube-cover
Ad

आपको बता दें, Free Fire India में महेंद्र सिंह धोनी के साथ कोलैबरेशन किया जा रहा है। भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को इन-गेम धोनी पर आधारित ढेरों आयटम्स देखने को मिलेंगे, जो उन्हें गेम खेलने के लिए प्रेरणा देने वाले हैं। हालांकि, अभी तक धोनी पर आधारित कुछ आयटम्स की जानकारी का पता लगा है, जिन्हें नीचे देख सकते हैं:

सुपर क्रिकेटर बैनर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के साथ कोलैबरेशन हो रहा है, तो गेम में खिलाड़ियों को सुपर क्रिकेटर बैनर देखने को मिलेगा।

पैन- फ्री हिट: गेमर्स को हथियार नहीं मिलते हैं, तो वह पैन से फाइट करना पसंद करते हैं। इस वजह खिलाड़ियों को पैन स्किन पर Thala नाम देखने को मिलेगा।

ग्लू वॉल: सभी प्लेयर्स विरोधियों से फाइट करते समय ग्लू वॉल का इस्तेमाल करते हैं। गेम में खिलाड़ियों को Wall of Calm नाम की अनोखी ग्लू वॉल स्किन देखने को मिलेगी।

मोटरबाइक स्किन: Free Fire India में खिलाड़ियों को Thala थीम पर आधारित Skipper's Chopper स्किन देखने को मिलेगी।

इमोट: क्रिकेट के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट का अविष्कार किया था। इस वजह से गेम के अंदर अनोखा Helicopter Shot इमोट देखने को मिलेगा।

कैरेक्टर: प्लेयर्स को गेम में महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित Thala नाम का अनोखा कैरेक्टर प्रदान किया गया है। वर्तमान में ताकत का कोई भी खुलासा नहीं किया गया है, जिसकी जानकारी गेम लॉन्च होने के बाद मिल जाएगी।

5 सितंबर को गेम लॉन्च होने वाला था लेकिन आधिकारिक रूप से गेम की रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया है

(नोट: इस आर्टिकल में मौजूद फीचर्स की जानकारी लीक पर आधारित है। अभी तक गरेना के डेवलपर्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications