3 चीज़ें जिनपर रोक लगाकर Free Fire India बेहतर गेमप्ले देने की कोशिश करने वाला है

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर मैक्स (Free Fire India) को जल्द ही भारत में रिलीज किया जाने वाला है। इसके लिए फैंस का उत्साह एक अलग लेवल पर है। यह ग्लोबल वर्जन से अलग होने वाला है और कई सारे बदलावों के बाद इसे लाया जाएगा। मुख्य वर्जन को पिछले साल अलग-अलग कारणों से बैन किया गया था और इसी वजह से अब कई चीज़ों पर सीमाएं लगाई जा रही हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनपर रोक लगाकर भारतीय वर्जन द्वारा डेवलपर्स बेहतर गेमप्ले देने की कोशिश करने वाले हैं।

Ad

3 चीज़ें जिनपर रोक लगाकर Free Fire India बेहतर गेमप्ले देने की कोशिश करने वाला है

1- खेलने के लिए समय पर रोक

Ad

भारतीय वर्जन में खिलाड़ियों को खेलने के लिए सीमित समय ही मिलेगा। आधिकारिक तौर पर डेवलपर्स ने बता दिया है कि खेलने के समय पर रोक लगेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि डेवलपर्स खिलाड़ियों की हेल्थ को भी प्राथमिकता देना चाहते हैं। लिमिट का ऐलान आने वाले समय में हो सकता है।


2- कम उम्र वाले प्लेयर्स पर रोक

Ad

Free Fire India में अब उम्र पर भी लिमिट रहने वाली है। अमूमन हर उम्र के खिलाड़ी इसे बिना किसी दिक्कत के खेल पाते थे। हालांकि, अब बच्चों के लिए गेम में लिमिट आने वाली है। साथ ही माता-पिता की अनुमति भी लगने वाली है। देखा जाए तो गेमप्ले को बेहतर करने के लिए यह एक अच्छी पहल है।


3- ज्यादा पैसे खर्च करने पर रोक

Ad

कई बार खिलाड़ी और खासकर छोटे बच्चे अपने माता-पिता के पैसे बिना पूछे खर्च कर देते थे। ऐसे में बड़ा नुकसान हो जाता था। कई सारे लोगों की इसी चीज़ को लेकर शिकायत थी। अब खरीदी और पैसे खर्च करने पर भी भारतीय वर्जन में सीमा सेट की जाएगी। ज्यादा खरीदी पर रोक लगने वाली है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications