Free Fire India: फ्री फायर (Free Fire) की जल्द ही वापसी देखने को मिलने वाली है। इस बार Garena द्वारा Free Fire India को लॉन्च किया जाने वाला है। फरवरी 2022 में गेम को बैन किया गया था और अब इसकी 5 सितंबर 2023 को वापसी होने वाली है। आपको बता दें कि Free Fire India कुछ बड़े बदलावों के साथ आने वाला है। इस आर्टिकल में हम नए वर्जन के खास फीचर्स पर नज़र डालेंगे।
Free Fire India के खास फीचर्स और बड़े बदलाव
Garena ने भारतीय सर्वर के नियमों के अनुसार कुछ फीचर्स को बदला है। इससे Free Fire India की वापसी संभव हो पा रही है। आपको बता दें कि कुछ बहुत बड़े चेंज होने वाले हैं। नीचे दिए गए 4 बदलाव और खास फीचर्स सिर्फ भारतीय वर्जन के लिए लाए जा रहे हैं:
- खेलने के समय की सीमा: Free Fire India में खेलने की समय पर सीमा रहने वाली है। इसके चलते Garena लोगों को लगातार ब्रेक्स लेने देगा।
- उम्र की सीमा: 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों को गेम में रजिस्टर करने के लिए माता-पिता से अनुमति लेनी होगी।
- पैसे खर्च करने की सीमा: Free Fire के भारतीय वर्जन में अब से पैसे खर्च करने की एक सीमा होने वाली है। Garena चाहता है कि खिलाड़ी पैसों के मामले में जिम्मेदार बनें और यह गेम का एक अहम हिस्सा है।
- खराब व्यवहार की रिपोर्ट करें: Garena ने एक खराब व्यवहार की रिपोर्ट करने का तरीका बनाया है। इसकी मदद से आप गेम में लोगों द्वारा बुरे बर्ताव का जवाब दे पाएंगे और डेवलपर्स इस चीज़ पर तुरंत ही एक्शन ले पाएंगे।

Free Fire India में इसके अलावा खास इवेंट्स को भी रिलीज किया जाएगा। इससे भी बहुत हद तक चीज़ों पर फर्क पड़ेगा।
Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment

GIF
Comment in moderation