Free Fire India: रिलीज डेट, फीचर्स, अनबैन और छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire India (Image via Garena)
Free Fire India (Image via Garena)

Free Fire India: गरेना (Garena) ने फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज के ऐलान द्वारा सभी को खुश कर दिया है। नोएडा में 31 अगस्त 2023 को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इसी दौरान Garena ने भारत में Free Fire के खास वर्जन की एंट्री का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक तौर पर ढेरों चीज़ें सामने आई हैं। Yotta के साथ मिलकर Garena भारतीय उपयोगकर्ताओं के डाटा की सुरक्षा करेगा। इस आर्टिकल में हम Free Fire India को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire India: रिलीज डेट, फीचर्स, अनबैन और छोटी-बड़ी हर जानकारी

Ad

Free Fire India कुछ दिनों बाद उपलब्ध हो जाएगा। खिलाड़ी 5 सितंबर 2023 से आधिकारिक तौर पर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर द्वारा इस गेम को डाउनलोड कर पाएंगे। Garena ने आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर ट्रेलर जारी किया है। इसमें भारतीय स्पोर्ट्स के जाने-माने चेहरे नज़र आ रहे हैं।

नए वर्जन से जुड़े ट्रेलर में साफ तौर सुनील छेत्री, साइना नेहवाल, लिएंडर पैस और राहुल चौधरी नज़र आ रहे हैं। डेढ़ साल बाद भारत में गेम की वापसी देखने को मिलने वाली है और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इसके ब्रांड एम्बेसडर रहने वाले हैं। गेम में Thala नाम का नया कैरेक्टर भी रिलीज किया जाएगा।


Garena ने डाटा की सुरक्षा को लेकर कदम उठाया है

Ad

Free Fire के बैन होने के पीछे डाटा की सही तरह से सुरक्षा नहीं होना बड़ा कारण था। Garena ने नियमों का पालन करते हुए Free Fire India की वापसी का ऐलान किया है। उन्होंने Yotta के साथ डाटा की सुरक्षा का भार संभालने का फैसला लिया है। उन्होंने जुलाई 2023 में हीरानंदानी ग्रुप कंपनी के साथ मिलकर MOU (Memorandum Of Understanding) साइन किया था। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ भी ईस्पोर्ट्स को प्रमोट करने के लिए दूसरा MOU साइन किया था।


Free Fire India के फीचर्स

Garena कई फीचर्स लाएगा (Image via Garena)
Garena कई फीचर्स लाएगा (Image via Garena)

घोषणा के अनुसार भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए अनोखे और खास फीचर्स को जोड़ा जाने वाला है। साथ ही वेरिफिकेशन का फीचर जोड़ा गया है। इसके चलते समय-समय पर ब्रेक्स लेने की जानकरी दी जाएगी।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications