Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का बहुत समय से इंतजार हो रहा है। लगभग 22 दिन पहले गेम के रिलीज का ऐलान हुआ था और बताया गया था कि 5 सितंबर 2023 को यह रिलीज होगा। हालांकि, अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है। गेम की तारीख को आगे बढ़ाया गया है और यह भी बताया गया है कि कुछ चीज़ों के मामले में सुधार देखने को मिलेगा। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो डेवलपर्स को भारतीय वर्जन में जोड़नी चाहिए। 3 जबरदस्त फीचर्स जो Free Fire India वर्जन में शामिल किए जाने चाहिए1- हिंदी भाषा का पूरी तरह से सपोर्टFree Fire India Image Credit ff.garena.comFree Fire के ग्लोबल वर्जन में भाषाओं का सपोर्ट मौजूद है और हिंदी का कोई विकल्प भी है लेकिन इसे सही तरह से तैयार नहीं किया गया है। अब भारत के लिए खास तौर पर वर्जन आ रहा है और ऐसे में हिंदी भाषा का प्रमुख विकल्प जरूर जोड़ा जा चाहिए। यह चीज़ कई सारे फैंस को आकर्षित करेगी। 2- जायरोस्कोप का सपोर्ट View this post on Instagram Instagram Postजायरोस्कोप की मदद से हर एक खिलाड़ी के लिए निशाना लगाना और फाइट्स लेना आसान हो जाएगा। BGMI में इसकी मदद से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। अभी तक Free Fire के ग्लोबल वर्जन में इसे जोड़ा नहीं गया है और डेवलपर्स भारतीय वर्जन को अलग बनाने के लिए इसे जरूर ही शामिल कर सकते हैं। 3- सीधा UPI से पेमेंट करने का विकल्प View this post on Instagram Instagram PostFree Fire में खरीदी के लिए गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर का इस्तेमाल करना पड़ता है।आपको इन अकाउंट्स में पहले पैसे जोड़ने होते हैं या इनके द्वारा पेमेंट करनी पड़ती है। भारत में अन्य देशों के मुकाबले पेमेंट सिस्टम काफी आसान है और UPI का फीचर काफी ज्यादा चर्चा का विषय है। ऐसे में UPI से सीधा पेमेंट करने का विकल्प गेम में लाया जाना चाहिए। इसे प्रक्रिया और आसान बन जाएगी।