Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दें कि भारत में Free Fire अपना एक अलग वर्जन रिलीज करने जा रहा है। यह गेम सिर्फ भारत में ही उपलब्ध रहेगा। मुख्य वर्जन के मुकाबले इसमें कुछ बड़े बदलाव होंगे। इस आर्टिकल में हम 6 फीचर्स के बारे में बात करेंगे, जो सिर्फ Free Fire India में आएंगे। 6 खास और अनोखे फीचर्स जो सिर्फ Free Fire India में आने वाले हैं1- खेलने के समय पर पाबंदी View this post on Instagram Instagram Postकई लोग घंटों तक गेम को खेलते हैं और इससे उनपर बुरा प्रभाव पड़ता है। अब भारतीय वर्जन में खेलने के समय पर पाबंदी लगाने के लिए खास फीचर लाया जाने वाला है। खिलाड़ी एक समय तक ही गेम खेल पाएंगे। 2- ब्रेक लेने के लिए याद दिलाया जाएगा View this post on Instagram Instagram Postकई लोग लगातार गेम खेलना पसंद करते हैं और वो ऐसा लंबे समय तक करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छी चीज़ नहीं है। ऐसे में इस समस्या का नए वर्जन में निवारण किया जाने वाला है। आपको ब्रेक लेने के लिए याद दिलाया जाएगा। 3- उम्र की सीमा View this post on Instagram Instagram Postभारतीय वर्जन में उम्र की सीमा देखने को मिलेगी। इसका सीधा अर्थ है कि ज्यादा छोटे बच्चे इस गेम को नहीं खेल पाएंगे। कई सारे माता-पिता की इस चीज़ को लेकर शिकायत खत्म हो जाएगी। 4- नकली दुनिया होने की याद दिलाई जाएगी View this post on Instagram Instagram Postकई सारे लोग जो गेम की वापसी के खिलाफ थे, उनका मानना था कि प्लेयर्स इससे हिंसावादी हो जाएंगे। हालांकि, अब गेम में लगातार खिलाड़ियों को BGMI की तरह याद दिलाया जाएगा कि यह नकली गेम है। 5- पैसे खर्च करने पर सीमा View this post on Instagram Instagram Postपहले कई खबरें आ चुकी हैं कि बच्चों ने माता-पिता के कार्ड्स का इस्तेमाल करके लाखों रूपये गेम में खर्च कर दिए हैं। अब इस गलती से बचने के लिए पैसे खर्च करने के लिए लीमिट को लाया जाएगा। 6. खराब व्यवहार के प्रति शिकायत View this post on Instagram Instagram Postअगर कोई खिलाड़ी खराब तरीके से बर्ताव करता है, तो नए वर्जन में उसके खिलाफ आप रिपोर्ट भी कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि आपको तेजी से यहां जवाब मिलने वाला है। (नोट: इन सभी फीचर्स की जानकारी आधिकारिक तौर पर डेवलपर्स ने दी है।)