Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की वापसी को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। 5 सितंबर 2023 को गेम की वापसी देखने को मिलने वाली थी लेकिन इसे आगे बढ़ाया गया है। नए फीचर्स को जोड़ाकर इसे रिलीज किया जाने वाला है। हर कोई चाहेगा कि गेम में खास फीचर्स देखने को मिलें। इस आर्टिकल में हम 3 अनोखी चीज़ें के बारे में बात करेंगे, जो Free Fire India में आ सकती हैं।3 अनोखी चीज़ें जो Free Fire India में रिलीज के साथ आ सकती हैं1- भारतीय अंदाज की पोशाकें View this post on Instagram Instagram Postभारत में अलग-अलग तरह की संस्कृतियां मौजूद हैं। कुरता-पैजामा, पगड़ी, धोती, साड़ी और लुंगी जैसी ढेरों पोशाकें हैं, जो भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है। ऐसे में गेम के रिलीज होने के बाद इनसे जुड़े बंडल्स को रिलीज किया जा सकता है। हर कोई चाहेगा कि वो इस बैटल रॉयल गेम को देसी अंदाज में खेलें, इसके लिए यह अच्छा विकल्प रहेगा।2- गेम का इंटरफेस View this post on Instagram Instagram PostFree Fire India कई बड़े बदलावों के साथ आने वाला है और कुछ चीज़ों के ऐलान हो गए हैं। भारत के लिए खास तौर पर अलग वर्जन तैयार किया जा जा रहा है, तो फिर गेम का इंटरफेस और लॉबी भारतीय अंदाज में हो सकती है। यह अनोखी चीज़ पहली बार गेम में जुड़ सकती है। फैंस को यह बदलाव सही मायने में बहुत ज्यादा पसंद आएगा।3- हिंदी भाषा में मैसेज का विकल्प View this post on Instagram Instagram Postगेम में दोस्तों को मैसेज भेजने के लिए एक विकल्प रहता है। इसकी मदद से माइक बंद रखने के बावजूद भी आप आपस में मुख्य चीज़ों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। भारतीय वर्जन रिलीज होने जा रहा है और ऐसे में हिंदी भाषा में मैसेज करने का विकल्प आ सकता है। इसमें इंग्लिश में मौजूद संदेशों को हिंदी में किया जा सकता है। यह काफी अनोखी चीज़ रह सकती है।(नोट: इस आर्टिकल में चीज़ों को लेकर लेखक ने अपने अनुसार अनुमान लगाया है। इन चीज़ों का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है।)