Free Fire India रिलीज: तारीख, समय, फीचर्स और अन्य जानकारी

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) जल्द ही रिलीज होने वाला है। आपको बता दें कि भारतीय फैंस बहुत समय से मुख्य वर्जन की वापसी चाहते थे और अब देश के लिए खास तौर पर वर्जन रिलीज किया जाने वाला है। आधिकारिक तौर पर ऐलान देखने को मिल गया है और एक ट्रेलर भी सामने आ गया है। इस आर्टिकल में हम FFI की रिलीज डेट, समय और फीचर्स पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire India रिलीज: तारीख, समय, फीचर्स और अन्य सभी जानकारी

youtube-cover
Ad

Free Fire India का ट्रेलर काफी ज्यादा छोटा था। इसमें सुनील छेत्री, लिएंडर पैस, राहुल चौधरी और साइना नेहवाल मौजूद थे। Garena ने FFI के आधिकारिक रिलीज की घोषणा कर दी थी और यह गेम 5 सितंबर 2023 को आने वाला है। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध होने वाला है। तारीख का ऐलान हो गया है और ऐसे में सभी के मन में समय को लेकर सवाल रहता है।

FFI के लिए एंड्रॉइड डिवाइस पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे। हालांकि, iOS पर सीधा ही गेम रिलीज होने वाला है। Garena हमेशा की तरह अपडेट भी रिलीज करते रहेगा। देखा जाए तो अपडेट्स अमूमन सुबह 9 बजे के करीब आते हैं और ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी समय पर गेम को रिलीज किया जा सकता है। इसमें खास फीचर्स आने वाले हैं

गेम की इस बार धमाकेदार अंदाज में वापसी हो रही है और इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि भारतीय दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इस गेम के ब्रांड एम्बेसडर रहने वाले हैं। Garena ने इस बात का ऐलान भी किया है कि धोनी से जुड़ा एक कैरेक्टर भी आएगा, जिसका नाम Thala रहेगा। इसे जुड़ी चीज़ें भी गेम के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications