Free Fire MAX के OB42 अपडेट के 5 सबसे जबरदस्त फीचर्स जो फैंस को काफी पसंद आएंगे

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB42 अपडेट आ गया है और इसे विंटर अपडेट कहा जा रहा है। इस अपडेट के साथ गेम में खास फीचर्स और बदलावों को जोड़ा गया है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB42 अपडेट के 5 सबसे बढ़िया फीचर्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX के OB42 अपडेट के 5 सबसे जबरदस्त फीचर्स जो फैंस को काफी पसंद आएंगे

1) FF कोइंस

youtube-cover
Ad

नए अपडेट के साथ FF Coins को जोड़ा गया है और यह पूरे मैप पर मिलेंगे। आप इसकी मदद से वेंडिंग मशीन द्वारा अलग-अलग आयटम्स पा सकते हैं। इसने गेम को रोचक बना दिया है।


2) Active Skill कार्ड

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX के OB42 अपडेट के साथ Active Skill कार्ड नाम का फीचर आया है। इसकी मदद से कार्ड में मौजूद कैरेक्टर की एक्टिव स्किल मिलेगी। आप उसकी स्किल का उपयोग कर पाएंगे। इसमें Clu, Chrono, Homer, Alok, Kenta, Steffie, A124 और Skyler शामिल हैं। आप वेंडिंग मशीन से इसे खरीद सकते हैं।


3) Portal Go

यह फीचर खास रहेगा (Image via Garena)
यह फीचर खास रहेगा (Image via Garena)

Portal Go एक आयटम है और इसका इस्तेमाल करके एक जगह से दूसरी जगह पर जाया जा सकता है। हर टेलीपोर्टेशन में कूलडाउन समय 3 सेकेंड्स का रहेगा। यह सही मायने में काफी अनोखा है।

Ad

4) नया ज़ोन रोटेशन

youtube-cover
Ad

अपडेट के साथ नया ज़ोन रोटेशन आ गया है और अब सिर्फ ज़ोन छोटा ही नहीं होगा, बल्कि अलग-अलग दिशाओं में भी जाएगा। यह बदलाव सिर्फ स्क्वाड मैचों मे होगा और ज़ोन रोटेशन की चौथी स्टेज के बाद यह नया फीचर काम करेगा।


5) कैरेक्टर्स और पेट्स

कैरेक्टर अपडेट (Image via Garena)
कैरेक्टर अपडेट (Image via Garena)

Free Fire MAX के OB42 अपडेट के साथ नया Ignis कैरेक्टर आ गया है। इस कैरेक्टर के पास Flame Mirage नाम की ताकत है। इसके अलावा Nikita, Joseph, Jai, Sonia, Nairi, Thiva, Dimitri, Orion, A124, Homer, Wukong और Iris में बदलाव हुआ है। Falco को भी थोड़ा चेंज किया गया है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications