Free Fire MAX का OB42 अपडेट: रिलीज डेट, सभी मुख्य फीचर्स और छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB42 अपडेट कल रिलीज हो गया है। इस अपडेट के साथ गेम में ढेरों बदलाव हुए हैं। मैप्स से लेकर कैरेक्टर्स तक चेंज आया है। इस आर्टिकल में हम OB42 अपडेट की रिलीज डेट, मुख्य फीचर्स और छोटी-बड़ी अन्य जानकारी पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX का OB42 अपडेट: रिलीज डेट, सभी मुख्य फीचर्स और छोटी-बड़ी हर जानकारी

youtube-cover

Free Fire MAX का OB42 अपडेट 31 अक्टूबर 2023 को आया था। इसमें ढेरों बदलाव हुए हैं और आप नीचे फीचर्स के बारे में जान सकते हैं:

नया Bermuda Snow मैप

Bermuda मैप थोड़ा बदल गया है (Image via Garena)
Bermuda मैप थोड़ा बदल गया है (Image via Garena)

Free Fire MAX के OB42 अपडेट के बाद अब Bermuda मैप थोड़ा बदल गया है। असल में अब विंटर की थीम के हिसाब से मैप बनाया गया है। आपको Bermuda मैप में बर्फ दिखेगी।


Evo Woodpecker गन स्किन

Woodpecker हमेशा ही एक शानदार मार्क्समैन गन रही है। इसे लॉन्ग रेंज में इस्तेमाल करते हैं। एक नई स्किन आई है और इससे गन अब पहले से बेहतर हो जाएगी। इसमें एलिमिनेशन इफेक्ट, एनिमेशन और अन्य चीज़ें शामिल हैं।


कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव

कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव आया है (Image via Garena)
कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव आया है (Image via Garena)

नए अपडेट के साथ Dimitri और Thiva जैसे कैरेक्टर्स का कूलडाउन समय बढ़ा दिया गया है। Orion और Wukong में भी थोड़ा चेंज आया है। कुछ अन्य कैरेक्टर्स में भी बदलाव भी हुए हैं।


ज़ोन रोटेशन का नया तरीका

अब नए अपडेट के साथ ज़ोन के छोटे होने की अनिश्चितता बढ़ गई है। अब ज़ोन मैप की किसी भी दिशा में जा सकता है। इससे मैच रोचक हो जाएंगे।


FF MAX टोकन्स, Portal Go आयटम्स और नया रिपोर्ट सिस्टम

youtube-cover

FF टोकन मशीन को अब टोकन्स की मदद से तबाह किया जा सकता है। Portal Go आयटम्स का इस्तेमाल करके आप दुरी पर मौजूद जगह पर आसानी से जा सकते हैं। रिपोर्ट करने का तरीका आसान हो गया है।


गिल्ड का बेहतर सिस्टम

OB42 अपडेट के साथ अब गिल्ड सिस्टम अच्छा हो गया है और आप किसी भी गिल्ड को गिल्ड वॉर के लिए बुला सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में सभी मुख्य फीचर्स के बारे में बात हुई है। गेम में छोटे-छोटे बदलाव भी हुए हैं।)

App download animated image Get the free App now