Free Fire यह एक फेमस बैटल रॉयल गेम है, जिसमें गन्स का काफी ज्यादा महत्व होता है, सभी खिलाड़ी हथियार की स्किन्स खरीदना चाहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में Free Fire के स्टोर सेक्शन में मौजूद 5 बेहतरीन गन स्किन्स के बार में बताने वाले हैं।
Free Fire की टॉप 5 बेहतर गन स्किन्स
#1 - Venom M4A1

Free Fire में Venom M4A1 स्टोर सेक्शन की लिस्ट में टॉप पर मौजूद है, और इसे Cataclysm सेट से खरीद सकते हैं। इस गन की सहयता से दुश्मन को सटीकता के साथ डैमेज दे सकते हैं। Venom M4A1 को स्टोर सेक्शन से 40 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
#2 - Vampire Famas

Free Fire में खिलाड़ी Vampire Famas स्किन को Phantom Assassin सेट से खरीद सकते हैं। यह गन दुश्मन को डबल डैमेज देती है जिसकी सहायता से अच्छे कील कर सकते हैं। Vampire Famas को स्टोर सेक्शन से 40 डायमंड्स से खरीदा जा सकता है।
#3 - Blood Moon Scar

Free Fire में Blood Moon Scar यह एक AR गन है जो लॉन्ग रेंज में दुश्मन को अच्छा डैमेज देती है। इस गन को Blood Moon Weapon सेट से खरीद सकते हैं। यह गन स्टोर सेक्शन में 40 डायमंड्स में मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में मुफ्त गन स्किन्स कैसे हासिल करें?
#4 - Aqua Scar

Free Fire में Aqua Scar को Water Elemental सेट से खरीदा जा सकता है। यह दुश्मन को सटीकता के साथ डबल डैमेज देती है। साथ ही इसे खिलाड़ी स्टोर सेक्शन से 40 डायमंड्स में खरीद सकता है।
#5 - Evil Pumpkin AK

Free Fire में Evil Pumpkin AK यह एक AR गन है जिसे Free Fire में Pumpkin Flames सेट से खरीदा जा सकता है। यह दुश्मन को 2 सेकंड्स में नॉक कर देती है। इस गन को खिलाड़ी स्टोर सेक्शन से 40 डायमंड्स में खरीद सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में खिलाड़ियों की ID किस तरह ढूंढें?