Free Fire में अग्रेसिव गेम खेलने के लिए 5 सबसे बेहतरीन पेट्स के विकल्प 

Free Fire में अग्रेसिव पेट्स(Image Credit: ff.garena.com)
Free Fire में अग्रेसिव पेट्स(Image Credit: ff.garena.com)

Garena Free Fire के अंदर कई सारे फीचर्स और आइटम्स मौजूद है, जिसमें सबसे फेमस पेट्स का विकल्प है। इन-गेम इस समय कुल 15 पेट्स के विकल्प मौजूद है। बैटल रॉयल मोड के लिए अग्रेसिव पेट्स मैदान पर काफी फायदेमंद होते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम अग्रेसिव गेम खेलने के लिए 5 सबसे बेहतरीन पेट्स पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire में अग्रेसिव गेम खेलने के लिए 5 सबसे बेहतरीन पेट्स के विकल्प

#1- Detective Panda

youtube-cover

ताकत - पांडा ब्लेसिंग

Free Fire के अंदर Detective Panda ताकतवर पेट है। यह हर कील पर प्लेयर की HP बढ़ाता है। लेवल 1 पर 4HP और लेवल मैक्स पर 10HP तक बढ़ाता है। इस पेट को इन-गेम 699 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।


#2 - Ottero

youtube-cover

ताकत - डबल ब्लूबर

Free Fire के अदंर Ottero प्लेयर की EP को HP में परिवर्तन करता है। लेवल 1 पर 35% और लेवल मैक्स पर 65% तक बदलता है। इस पेट की स्टोर सेक्शन में कीमत 699 डायमंड्स है।


ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर 5 पेट्स जिन्हें हमेशा के लिए उपयोग करना फायदेमंद साबित होता है


#3 - Dreki

youtube-cover

ताकत - ड्रैगन ग्लेर

Free Fire में Dreki कुछ महीनों पहले ही गेम के अंदर शामिल किया गया है। यह पेट अग्रेसिव गेम खेलने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। क्योंकि इसकी ताकत का उपयोग करके 30 मीटर के अंदर मौजूद दुश्मन अगर मेडिकिट का उपयोग करता है तो यह उसका पता लगा लेता है, और आसानी से कील कर सकते हैं। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।


#4 - Falco

youtube-cover

ताकत - स्काईलाइन स्प्री

Free Fire के अंदर Falco उड़ने वाला पहला पेट है। यह पेट ग्लाइडिंग स्पीड को 10% से 25% तक बढ़ाता है। इस पेट का उपयोग करके मैदान पर जल्दी उतरा जा सकता है। स्टोर सेक्शन में Falco की कीमत 699 डायमंड्स है।


#5 - Spirit Fox

youtube-cover

ताकत - वेल फेड

Spriti Fox खिलाड़ियों के लिए बेहतर विकल्प है। यह प्लेयर को मैदान पर एक्स्ट्रा HP प्रदान करता है। मेडिकिट का उपयोग करते समय खिलाड़ी की ऑटोमैटिक हैल्थ बढ़ते जाती है। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire जुलाई 2021 में निकनेम बदलने का सबसे सही तरीका