Garena Free Fire दुनिया में कैरेक्टर्स और पेट्स के कारण काफी ज्यादा प्रसिद्व है। इस समय इन-गेम काफी ताकतवर पेट्स और कैरेक्टर्स शामिल है। लेकिन, गेम के अंदर Jota एक पैसिव एबिलिटी वाला कैरेक्टर है, जिसमें सस्टेन रैड्स नाम की ताकत मौजूद है। अगर Jota कैरेक्टर के साथ शक्तिशाली पेट को कॉम्बिनेशन में जोड़ते हैं तो इन दोनों की ताकत दुश्मन को आसानी से पछाड़ सकती है। तो आइए इस आर्टिकल में हम Jota के साथ 5 फायदेमंद पेट्स पर नजर डालने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में Detective Panda पेट: ताकत, कीमत, गेमप्ले, और अन्य छोटी बड़ी जानकारी
Free Fire में Jota कैरेक्टर के साथ पेट्स जोड़ने के 5 फायदेमंद विकल्प
#1 - Dreki

Dreki में ड्रैगन ग्लेर नाम की ताकत मौजूद है। अगर Jota के साथ Dreki को पेयर करते हैं तो मैदान पर Jota 10 मीटर के अंदर दुश्मन की लोकेशन का पता लगा सकता है और आसानी से कील कर सकते हैं।
#2 - Beaston

Beaston में हेल्पिंग हैंड नाम की ताकत मौजूद है। अगर Jota के साथ Beaston को पेयर करते हैं, तो यह पेट ग्रेनेड, ग्लू वॉल, स्मोक और फ्लैशबैग प्रदान करता है। इन आइटम्स का उपयोग करके दुश्मन को आसानी से कील कर सकते हे।
#3 - Rockie

Rockie में स्टे चील नाम की ताकत मौजूद है। अगर Jota के साथ Rockie को पेयर करते हैं तो Jota का कुल डाउन टाइम 6% से 15% तक कम हो जाएगा। ऐसा करने पर Jota अपनी ताकत का बार-बार उपयोग कर सकेगा।
#4 - Falco

Falco में स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत मौजूद है। अगर Jota के साथ Falco को पेयर करते हैं तो Jota काफी जल्दी मैदान पर लैंडिंग कर जाएगा। ऐसा करने पर जल्दी से हथियार ढूढ़कर आने वाले दुश्मनों को हवा में ही नॉक कर सकते हैं।
#5 - Detective Panda

Free Fire के अंदर Detective Panda में पांडा ब्लेसिंग नाम की ताकत मौजूद है। अगर Jota के साथ Panda को पेयर करते हैं तो Jota के द्वारा हर दुश्मन को कील करने पर 4HP बढ़ जाती है। ऐसा करने पर मेडिकिट काफी कम उपयोग करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के रैंक मैच में Skyler कैरेक्टर के साथ पेट्स जोड़ने के 3 अग्रेसिव विकल्प