Free Fire में कई खास फीचर्स है और इसमें से एक कैरेक्टर्स है। गेम में 34 कैरेक्टर्स मौजूद है। कुछ कैरेक्टर्स काफी ज्यादा महंगे है लेकिन कई कैरेक्टर्स सस्ते भी है।
Free Fire के 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स
#1 - Ford

Ford को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इसकी मदद से आप सेफ जोन के बाहर डैमेज को 4% तक कम कर सकते हैं।
#2 - Nikita

Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के 4 सबसे अच्छे मेल कैरेक्टर्स
#3 - Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी।
#4 - Olivia

Olivia को Free Fire के इन-गेम स्टोर से 199 डायमंड्स या 2000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है। Olivia की ताकत हीलिंग टच है। जब भी आप किसी प्लेयर को रिवाइव देंगे तो आपको एक्स्ट्रा 6HP मिलेगी।
#5 - Hayato

Hayato को Free Fire का सबसे बढ़िया और ताकतवर कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसे 499 डायमंड्स या 8000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है। उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire को PC में डाउनलोड करने और खेलने का सबसे आसान तरीका