Free Fire के अंदर रैंक मोड में Chrono कैरेक्टर के साथ पेट्स जोड़ने के 5 अच्छे विकल्प 

Chrono के साथ पेट्स (Image credit:ff.garena.com)
Chrono के साथ पेट्स (Image credit:ff.garena.com)

Garena Free Fire के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों के मनोरंजन करने के लिए कई सारे मोड्स प्रदान करता है। इन-गेम रैंक मोड सबसे फेमस मोड्स में से एक है, जिसे सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है।

Free Fire में रैंक मोड के लिए Chrono कैरेक्टर्स सबसे बेहतर विकल्प है, जिसमें टाइम टर्नर नाम की ताकत मौजूद है। यह प्लेयर की अचानक से स्पीड मूवमेंट बढ़ाता है। अगर Chrono के साथ सही पेट्स को जोड़ते हैं तो रैंक मोड में अच्छे किल्स कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 अच्छे पेट्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire के अंदर रैंक मोड में Chrono कैरेक्टर के साथ पेट्स जोड़ने के 5 अच्छे विकल्प

#1 - Rockie

Free Fire में Rockie
Free Fire में Rockie

ताकत - स्टे चील

Free Fire के अंदर Rockie पेट का Chrono कैरेक्टर के साथ तालमेल सही है। क्योंकि यह पेट मैदान पर मौजूद कैरेक्टर के कुल डाउन समय को कम करता है जो रैंक मोड के लिए काफी फायदेमंद होता है।

ऐसा करने पर 170 सेकंड्स का इंतजार करने के बजाय 144 सेकंड्स के अंदर दोबारा टाइम टर्नर का उपयोग किया जा सकता है। यह पेट 6% से 15% तक कुल डाउन कम करता है।


#2 - Mr.Waggor

youtube-cover

ताकत - स्मूथ ग्लू

Mr Waggor में एक बेहतरीन ताकत मौजूद है, जिसे स्मूथ ग्लू नाम से जानते हैं। अगर खिलाड़ी के पास ग्लू वॉल समाप्त हो गया है तो यह पेट प्लेयर को 120 सेकंड्स से 100 सेकंड्स में ग्लू वॉल प्रदान करता है।

Chrono के साथ यह पेट पेयर करने के लिए अच्छा विकल्प है। रैंक मोड के लिए ग्लू वॉल काफी फायदा दिलाता है जिसका उपयोग करके दुश्मन को आसानी से मार सकते हैं।


ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर जुलाई 2021 में 5 ताकतवर पेट्स के विकल्प


#3 - Falco

Free Fire में Falco
Free Fire में Falco

ताकत - स्काईलाइन स्प्री

Falco बैटल रॉयल मोड के लिए खास पेट है। इसमें स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत मौजूद है। यह पेट मैदान पर ग्लाइडिंग स्पीड को 15% से 25% तक बढ़ाता है।

यह दुसरो के मुकाबले पैरासूट को जल्द से खोलकर मैदान पर उतरते हैं। ऐसा करने पर काफी फायदा होता है क्योंकि दुश्मन के आने से पहले लूट कर सकते हैं और आसानी से मार सकते हैं।


#4 - Dreki

Free Fire में Dreki
Free Fire में Dreki

ताकत - ड्रैगन ग्लेर

Free Fire में Dreki को अप्रैल टॉप-अप इवेंट में शामिल किया गया था। इसमें ड्रैगन ग्लेर नाम की ताकत मौजूद है।

अगर 30 मीटर के अंदर मौजूद दुश्मन मेडिकिट का उपयोग करता है तो ड्रैगन ग्लेर की ताकत के अनुसार मैप में दुश्मन की लोकेशन का पता लग जाएगा। उसके बाद आसानी से Chrono की ताकत टाइम टर्नर का इस्तेमाल करके कील कर सकते हैं।


#5 - Detective Panda

youtube-cover

ताकत - पांडा ब्लेसिंग

Free Fire में Detective Panda बढ़िया एबिलिटी वाला पेट है। यह पेट दुश्मन को मारने के बाद प्लेयर की HP बढ़ाता है। अगर Chrono के साथ Detective Panda को पेयर करते हैं तो काफी फायदा मिल सकता है। यह लगभग 4HP से 10HP तक बड़ा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे प्रभावित करने वाले इमोट्स जो खिलाड़ियों को खरीदना चाहिए

Edited by Sawan E-Sports