Free Fire खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाला बैटल रॉयल गेम है। इसके डेवेल्पर्स प्लेयर्स को अनोखे फीचर्स प्रदान करते हैं जैसे अनेक मोड्स इसके साथ कैरेक्टर्स और पेट्स के विकल्प मौजूद है।
इन-गेम मैदान पर अधिकांश कैरेक्टर्स और पेट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस समय कुल 40 कैरेक्टर्स और 16 पेट्स के विकल्प है, जिन्हें स्टोर सेक्शन से खिलाड़ी डायमंड्स का उपयोग करके खरीद सकते हैं।
दरअसल, DJ Alok गेम के अंदर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला कैरेक्टर है। तो आइए इस आर्टिकल में हम DJ Alok के साथ 5 अग्रेसिव पेट्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire के अंदर 5 खतरनाक पेट्स जिन्हें DJ Alok के साथ पेयर किया जा सकता है
#1 - Rockie

Rockie में अग्रेसिव ताकत मौजूद है जिसे स्टे चील नाम से जानते हैं। इसकी ताकत DJ Alok कैरेक्टर के लिए फायदेमंद है क्योंकि Rockie कैरेक्टर का कुल डाउन टाइम 6% से 15% तक कम करता है। ऐसा करने पर DJ Alok ड्रॉप द बीट का काफी जल्द उपयोग कर सकेगा।
#2 - Detective Panda

Detective Panda एक खतरनाक पेट है, जिसमें पांडा ब्लेसिंग नाम की ताकत मौजूद है। यह कैरेक्टर की 4HP से 10HP तक बढ़ाता है। DJ Alok मैदान पर किसी दुश्मन को कील करेगा तो प्लेयर की HP ऑटोमैटिक बढ़ने लगती है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मुफ्त में डायमंड्स हासिल करके DJ Alok कैरेक्टर को कैसे अनलॉक कर सकते हैं?
#3 - Dreki

Dreki में ड्रैगन ग्लेर नाम की ताकत मौजूद है। Dreki प्लेयर को दुश्मन की लोकेशन का पता बताता है। DJ Alok के साथ Dreki बेहतर विकल्प है। यह पेट 30 मीटर के अंदर मौजूद दुश्मन मेडिकिट का उपयोग करता है तो आसानी से मिनी मैप में रेड कलर से मार्क कर देता है।
#4 - Poring

Poring में स्टीच एंड पैच नाम की ताकत मौजूद है। DJ Alok के साथ poring का कॉम्बिनेशन काफी अग्रेसिव है। क्योंकि यह पेट खिलाड़ियों के आर्मर और हेल्मेट की ताकत को बढ़ाता है। इसलिए क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज के लिए यह बेहतर विकल्प है।
#5 - Falco
Falco में स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत मौजूद है। यह कैरेक्टर की ग्लाइडिंग स्पीड को 15% से 25% तक बढ़ाता है। DJ Alok के साथ Falco को पेयर करने का ऑप्शन बेहतर है। ऐसा करने पर प्लेयर मैदान पर जल्द उतर सकता है और आने वाले दुश्मनों को आसानी से कील कर सकता है।
ये भी पढ़ें:-Free Fire में डायमंड्स का टॉप-अप करने के लिए 3 सबसे भरोसेमंद तरीके