Free Fire में पेट्स खिलाड़ियों के लिए काफी हद तक फायदेमंद होते हैं। इस समय Free Fire गेम के अंदर कुल 14 पेट्स के विकल्प मौजूद है, और उन सभी पेट्स की एक अलग ताकत है। दरअसल, नए खिलाड़ियों को पता नहीं होता है, उनके कैरेक्टर्स के साथ कॉम्बिनेशन में कौन-सा पेट्स सही होगा। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire में नए खिलाड़ियों के लिए 5 जबरदस्त पेट्स के विकल्प बताने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 2021 में स्टाइलिश फॉन्ट्स के साथ पेट्स के नाम कैसे बनाएं?
Free Fire में नए खिलाड़ियों के लिए 5 जबरदस्त पेट्स के विकल्प
#1 - Beaston

Beaston में हेल्पिंग हैंड नाम की ताकत मौजूद है। यह पेट खिलाड़ी को ग्लू वॉल, ग्रेनेड्स, स्मोक और फ्लैशबैग प्रदान करता है। साथ ही खिलाड़ी इनका उपयोग करके ज्यादा समय तक सर्वाइव कर सकता है। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।
#2 - Mr waggor

Mr Waggor जिसमें स्मूथ ग्लू नाम की ताकत मौजूद है। यह लोगों को हर 120 सेकंड्स में ग्लू वॉल प्रदान करता है। साथ ही इसका उपयोग करके खिलाड़ी आसानी से दुश्मन के सामने ग्लू वॉल कवर बना सकता है। इस पेट की कीमत 500 डायमंड्स है।
#3 - Falco

Free Fire में Falco जिसमें स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत मौजूद है। यह पेट खिलाड़ी को हवाई जहाज से उतरने पर दुसरो के मुकाबले पैरासूट की मदद से जल्दी उतारता है। साथ ही इसका उपयोग करके अच्छे किल्स कर सकते हैं और यह पेट ग्लाइडिंग स्पीड को 15% से 25% बड़ा देता है। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।
# 4 Robo

Free Fire में Robo जिसमें वॉल इंफोर्स्मेंट नाम की ताकत मौजूद है। इस पेट की सहायता से खिलाड़ी 60 से 80 तक HP बड़ा सकता है। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में Jota कैरेक्टर के साथ पेट्स जोड़ने के 5 विकल्प
#5 - Sibha

Free Fire में Sibha जिसमें मशरूम सेंस नाम की ताकत मौजूद है। इस पेट का इस्तेमाल करके मैप में मौजूद आस-पास के मशरूम को देख सकते हैं, जिसका असर 30 सेकंड्स तक दिखाई देता है। इस पेट की कीमत 500 डायमंड्स है।