Garena Free Fire गेमिंग कम्युनिटी का सबसे फेमस और ज्यादा खेले जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। यह गेम खिलाड़ियों को काफी प्रभावित करने वाले फीचर्स प्रदान करता है। इसके आलावा डेली अपडेट देखने को भी मिलते हैं।
इसके आलावा इस गेम को कई सारे सेलेब्रिटीज़ भी खेलना पसंद करते हैं। तो आइए इस आर्टिकल में हम Free Fire गेम को खेलने वाले 5 भारतीय सेलेब्रिटीज़ पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire गेम को खेलने वाले 5 भारतीय सेलेब्रिटीज़
#1 - Tanmay Bhat

यह एक फेमस यूट्यूबर के साथ-साथ बेहतरीन PUBG कंटेंट क्रिएटर है। इन्हें अधिकांश दर्शक बोट आर्मी के नाम से जानते हैं। यह स्ट्रीम करते समय काफी कॉमेडी करते हैं इसलिए इस खिलाड़ी को काफी सारे लोग देखना पसंद करते हैं।
#2 - Rajkumar Rao

Rajkumar Rao यह एक फेमस एक्टर है, जिन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। इन्होंने Free Fire को खेलते अपने सोशल मिडिया एकाउंट पर पोस्ट अपलोड किया है। इसके जरिये Free Fire बैटल रॉयल गेम को प्रमोशन किया।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में डायमंड जनरेटर के बारे में छोटी-बड़ी जानकारी
#3 - Prince Narula

Prince Narula यह मॉडल और एक्टर है जो Bigg Boss Season 9 और MTV Roadies Season 12 के विजेता रहे थे। यह भारत में चंडीगढ़ से रहने वाले हैं। इस एक्टर ने भी Free Fire को खेलते हुए एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने बोला "मै Free Fire गेम की ट्रिपिंग कर रहा हूँ"
#4 - Kunal Khemu

Kunal Khemu यह एक एक्टर है, जिन्होंने Raja Hindustani, Dhol, और Golmaal 3 में हिस्सा लिया है। इस एक्टर ने 10 से 12 मिनट तक एक गेम खेला है, और उन्होंने वीडियो अपलोड किया है।
#5 - Tony Kakkar

Tony Kakkar यह एक फेमस सिंगर है, जो रीमिक्स गाने बनाते हैं। इसके आलावा इन्हें इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इस सिंगर ने भी Garena Free Fire को प्रोमोट किया है, एक वीडियो में Garena Free Fire को खेलते समय सोशल मिडिया पर एक वीडियो जारी किया है।
ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों Free Fire के रैंक मोड में K कैरेक्टर का उपयोग करना चाहिए