Garena Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम का साइज 500 MB से ज्यादा है। ऐसे में कई सारे खिलाडी इससे छोटे साइज का गेम ढूंढते हैं। ऐसे में ये आर्टिकल उनके लिए ही है।
Garena Free Fire की तरह 100 MB के अंदर शानदार ऑफलाइन गेम्स
1. Heroes Strike Offline – MOBA & Battle Royale

Heroes Strike Offline – MOBA & Battle Royale के नाम से ही पता चलता है कि आपको Free Fire खेलने का मजा कार्टून के ग्राफिक्स में मिलेगा। एक मैच में 12 खिलाडी रहते हैं। इस गेम का साइज 88 MB है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। .
2. PVP Shooting Battle 2020 Online and Offline game

Free Fire की तरह ही PVP Shooting Battle 2020 छोटे मोबाइल्स में भी काफी अच्छे से चलत्ता है। इस गेम का कई मिशन्स रहते हैं। साथ ही काफी जल्दी अपडेट्स आते हैं। इस गेम का साइज 88 MB है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। .
ये भी पढ़ें;- Free Fire में किस तरह से रैंक रिसेट सिस्टम होगा
3. Battle Royale Fire Force: Online & Offline

गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम को 4.2 की स्टार रेटिंग मिली है। Battle Royale Fire Force: Online & Offline को खेलना आसान है और इसमें काफी अच्छे मोड्स है। इस गेम का साइज 94 MB है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
4. Desert Battleground

अगर आपको बैटल रॉयल गेम काफी ज्यादा पसंद है तो Desert Battleground सीखना आपके लिए मुश्किल नहीं होगा। ये गेम आपको मुख्य रूप के Free Fire के कालाहारी मैप की याद दिलाता है। इस गेम का साइज 98 MB है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
5. Grand Pixel Royale Battlegrounds

Grand Pixel Royale Battlegrounds में आपको जरूर ही माइनक्राफ्ट और Free Fire दोनों का मजा मिलेगा। गूगल प्लेस्टोर पर इसे 4 स्टार्स मिले हैं। इस गेम में 10 खिलाडी उतरते हैं और अंत तक बचने वाले को जीत मिलती है। इस गेम का साइज 34 MB है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के सेन्हॉक मैप में 5 जगह जहां फ्लेयर गन आसानी से मिल सकती हैं