Free Fire MAX के 5 प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले कैरेक्टर्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर एक कैरेक्टर की अलग ताकत है और इन कैरेक्टर्स की मदद से खिलाड़ियों को फायदा मिलता है। इस गेम में ढेरों कैरेक्टर्स हैं लेकिन इन 5 कैरेक्टर्स को सबसे प्रसिद्ध कहा जा सकता है।


Free Fire MAX के 5 प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले कैरेक्टर्स

5) Skyler

youtube-cover

Skyler कैरेक्टर इस लिस्ट में सबसे नया कैरेक्टर है लेकिन फिर भी यह जल्दी फेमस हो गया है। दरअसल, यह कैरेक्टर अपनी शानदार ताकत के लिए फेमस है। ग्लू वॉल्स का मामले में यह कैरेक्टर काफी फायदेमंद रह सकता है।


4) K

youtube-cover

Free Fire MAX ने भारतीय मूल के अमेरिकन DJ KSHMR के साथ मिलकर K कैरेक्टर को लाने का निर्णय था। यह एक ही महीने में फेमस हो गया है और अभी भी इसे काफी पसंद किया जाता है। इससे EP और HP के मामले में फायदा होता है।


3) Chrono

youtube-cover

Chrono कैरेक्टर आने के बाद काफी जल्दी फेमस हो गया था क्योंकि यह प्रसिद्ध फुटबॉल स्टार क्रिस्टिआनो रोनाल्डो पर आधारित था। कैरेक्टर के पास जबरदस्त ताकत थी और इसी वजह से कई लोग इसका इस्तेमाल करते थे। अब यह कैरेक्टर उतना पसंद नहीं किया जाता है।


2) Wukong

youtube-cover

Wukong असल में चीनी कैरेक्टर Monkey King पर आधारित है। इस कैरेक्टर के पास 'Camouflage' नाम की ताकत है। यह कैरेक्टर पहले से काफी बेहतर हो गया है और इसी वजह से सभी द्वारा पसंद किया जाता है।


1) Alok

youtube-cover

Alok कैरेक्टर के पास 'Drop the Beat' नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से HP के मामले में फायदा होता है। इसके अलावा मूवमेंट स्पीड काफी बढ़ती है। Alok को गेम के सबसे प्रसिद्ध कैरेक्टर्स में गिना जा सकता है।

नोट: Free Fire इस समय भारत में बैन है और इसी वजह से आपको प्लेयर ID से MAX वर्जन खेलना चाहिए।