Free Fire काफी प्रसिद्ध गेम है। इस गेम की वीडियोस कई सारे लोग यूट्यूब पर डालते हैं और जबरदस्त तरीके से व्यूज लेकर आते हैं। खैर, कुछ ऐसे Free यूट्यूबर है जिनके चैनल पर काफी अच्छे सब्सक्राइबर्स है।
5 सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले Free Fire यूट्यूबर्स
1- Total Gaming

Total Gaming का यूट्यूब चैनल काफी ज्यादा ऊपर मौजूद है। इस भारतीय यूट्यूबर के चैनल पर 23.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। देखा जाए तो उनके चैनल पर 3.4 बिलियन सब्सक्राइबर्स है। वो काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
2- NOBRU

NOBRU असल में ब्राजील के यूट्यूबर है। उनके चैनल पर इस समय तक 12.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। साथ ही उनके चैनल पर लगभग हर एक वीडियो में 1 मिलियन व्यूज मौजूद है। वो अपने इस चैनल पर स्ट्रीमिंग के साथ ही गेमप्ले की वीडियोस भी डालते हैं।
3- Gyan Gaming

Gyan Gaming एक भारतीय स्ट्रीमर है। उनके चैनल पर 9.15 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद है। साथ ही वो अपने चैनल पर स्ट्रीमिंग करते हैं और गेमप्ले वीडियोस भी डालते हैं। देखा जाए तो उनके वीडियोस काफी मजेदार होते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए मुफ्त में डायमंड्स हासिल करने के सबसे भरोसेमंद तरीके
4- MrStiven Tc

MrStiven Tc असल में एक कोलोम्बियन यूट्यूबर है। उनके चैनल पर 7.79 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। साथ ही वो अपने चैनल पर Free Fire से जुड़ी ढेरों वीडियोस डालते हैं। वो काफी लंबी लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए फेमस है।
5- Antronixx G

Antronixx G असल में मेक्सिको के प्रसिद्ध यूट्यूबर है। उनके चैनल पर 7.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। वो अपने चैनल पर ढेरों वीडियोस डालते रहते हैं। ये खिलाड़ी अपनी शानदार स्किल्स की वजह से फेमस है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में गिल्ड के लिए स्टाइलिश नाम कैसे बनाएं और बदलें?