Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के भारत में रिलीज का इंतजार हर कोई कर रहा है। गेम के ऐलान को अब जल्द ही एक महीना हो जाएगा लेकिन अभी तक यह रिलीज नहीं हुआ है। पहले 5 सितंबर 2023 को गेम आने वाला था लेकिन Garena ने आधिकारिक रूप से तारीख को आगे बढ़ा दिया। अब फैंस नई रिलीज डेट के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। हर कोई रिलीज डेट को लेकर अलग जानकारी दे रहा है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इंटरनेट पर बताई जा रही रिलीज डेट सही है, या नहीं। क्या Free Fire India की सामने आ रही रिलीज डेट्स सही हैं? View this post on Instagram Instagram PostFree Fire India को लेकर काफी ज्यादा हाइप है क्योंकि भारत के लिए अलग वर्जन आ रहा है। यह ग्लोबल वर्जन के मुकाबले थोड़ा अलग होगा। गेम का सभी इंतजार कर रहे हैं। अभी के हिसाब से Free Fire India की कोई आधिकारिक रिलीज डेट नहीं आई है। कई लोग अलग-अलग तारीखों का ऐलान कर रहे हैं। कुछ यूट्यूबर बता रहे हैं कि यह गेम 29 सितंबर को आएगा, वहीं कुछ इसके 5 अक्टूबर के रिलीज होने का ऐलान कर रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि यह गेम 1 अक्टूबर को आ सकता है। भारतीय वर्जन के रिलीज की अलग-अलग तारीख सभी फैंस को कन्फ्यूज कर रही है। View this post on Instagram Instagram Postजब तक गेम रिलीज नहीं होगा, अलग-अलग रिलीज डेट्स सामने आती रहेंगी। दो हफ्तों पहले तक बताया जा रहा था कि यह गेम 16 सितंबर को आ सकता है। फैंस को इन खबरों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए। सभी के लिए अभी Free Fire MAX उपलब्ध है और ऐसे में सभी को उसे ही खेलना चाहिए। भारतीय वर्जन और MAX में जरूर फर्क रहेगा लेकिन दोनों में संभावित तौर पर एक ही आईडी होगी। ऐसे में नए गेम की रिलीज डेट का इंतजार करने के बजाय MAX खेलकर बवाल मचाने की कोशिश करें, ताकि भारतीय वर्जन के आते ही आप शानदार प्रदर्शन कर सकें।