Free Fire में मौजूद CG15 गन का डैमेज, स्टैट्स, लोकेशन और अन्य जानकारी

Image Credits: ff.garena.com
Image Credits: ff.garena.com

Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है और इसे अलग-अलग तरीके के हथियार खास बनाते हाँ। इस गेम में कई सारे हथियार मौजूद है और उनकी अलग श्रेणी भी है। Free Fire में मुख्य रूप से SMGs, AR, शॉटगन्स और अन्य बंदूकें उपयोग की जाती है।

SMGs खिलाड़ियों की पहली पसंद रहती है और इसे कई सारे खिलाड़ियों क्लोज-कॉम्बैट के लिए उपयोग करते हैं। CG15 को गेम की सबसे अच्छी SMG कहा जा सकता है क्योंकि इसके पास अनोखी खूबियां है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire खेलना शुरू करने वाले खिलाड़ियों के लिए 30 बढ़िया नाम

इस आर्टिकल में हम CG15 के डैमेज, स्टैट्स, लोकेशन और अन्य चीज़ों के बारे में जानने वाले हैं।


CG15 Free Fire: डैमेज, स्टैट्स, लोकेशन और अन्य जानकारी

Image Credits: ff.garena.com
Image Credits: ff.garena.com

CG15 का डैमेज 50 का है। ये रहे इस गन के पूरे स्टैट्स:

  • डैमेज: 50
  • रेट ऑफ फायर: 69
  • रेंज: 71
  • रीलोड स्पीड: 62
  • मैगज़ीन: 20
  • एक्यूरेसी: 60
  • मूवमेंट स्पीड: 63
  • आर्मर पेनिट्रेशन: 0

(स्त्रोत: Garena Free Fire की आधिकारिक वेबसाइट)

CSG15 मैप में यहीं पर भी स्पॉन हो जाती है। खिलाडी इस गण को वहां ढूंढ सकते हैं जहां ज्यादा बिल्डिंग्स हो।


CG15 की विशेषताएं

Image Credits: PRO NATION / YouTube
Image Credits: PRO NATION / YouTube

इस CG15 गन की अनोखी खासियत है। जब खिलाड़ी स्कोप का उपयोग नहीं करते हैं तो हथियार साधारण SMG की तरह काम करते है। इसके बावजूद जब CG15 में स्कोप लगता है तो ये स्नाइपर की तरह सिंगल शॉट देने लग जाती है।

डैमेज पूरी तरह शूट करने के पहले चार्जिंग पर निर्भर है। इसको पूरी तरह चार्ज करने में 3 सेकंड लगते हैं। इस वजह से CG15 को क्लोज-कॉम्बैट के साथ ही मिड या लॉन्ग रेंज में भी उपयोग किया जा सकता हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire का मोड ऐप उपयोग करने पर लग सकता है बैन

Edited by Ujjaval E-Sports