Garena Free Fire काफी फेमस गेम है। इस गेम को कैरेक्टर्स की वजह से जाना जाता है। इस गेम में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स है जो काफी खास है।
Free Fire के 10 सबसे खास कैरेक्टर्स और उनके बारे में जानकारी
#1 DJ Alok:

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire को विंडोज पीसी पर किस तरह से खेला जा सकता है?
#2 Paloma:

इस कैरेक्टर के पास आर्म्स-डीलिंग नाम की खास ताकत है। आप बिना जगह घेरे भी AR की 30 गोलियां रख सकते हैं। लेवल 6 पर Paloma की मदद से आप 180 AR एमो रख सकते हैं। इसके अलावा आपके बैग की जगह भी नहीं भरेगी।
#3 A124:

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
#4 Andrew:

Andrew की तरह ये है कि इससे वेस्ट की ताकत 2% बढ़ती हैं। साथ ही आपको ये क्लोज रेंज फाइट में काफी मदद कर सकता है। आप आसानी से फाइट ले पाएंगे।
#5 Alvaro:

इस कैरेक्टर की ताकत आर्ट ऑफ डिमोलिशन है। Alvaro का कैरेक्टर हथियार का डैमेज 6% और रेंज 7% बढ़ा देता है। Alvaro की कीमत इस गेम में 499 डायमंड्स है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में Ankush FF की तरह स्टाइलिश नाम कैसे बनाएं?
#6 Caroline:

Caroline की मदद से आप शॉटगन चलाते समय 3% तक मूवमेंट स्पीड को आसानी से बढ़ा सकते हैं। साथ ही Caroline की लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड 8% तक बढ़ सकती हैं।
#7 Clu:

Clu के पास ट्रेसिंग स्टेप्स नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 30 मिनट के अंदर खड़े हुए दुश्मन की जगह पता चल जाती हैं। साथ ही 5 सेकंड्स तक ये इफेक्ट रहता है और इसका कूलडाउन 50 सेकंड्स तक रहता है।
ये भी पढ़ें:- 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें Free Fire में 8000 गोल्ड कोइंस से खरीदा जा सकता है
#8 Antonio:

Antonio को ज्यादा लोग उपयोग नहींबन करते लेकिन डिफेंसिव खिलाडी के लिए ये शानदार होगा। क्लैश स्क्वाड मोड में इसकी ताकत गैंगस्टर स्पिरिट का सही तरह से उपयोग हो जाता है। इससे खिलाडी को मैच की शुरुआत में एक्स्ट्रा HP मिल जाती हैं। क्लासिक मैच में ये कैरेक्टर ज्यादा काम नहीं आता है।
#9 Hayato:

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#10 Luqueta:

Luqueta असल में प्रसिद्ध ब्राजीलियन फुटबॉलर लुकास पॅकेटा पर आधारित है। Luqueta असल में Lucas और Paqueta का कॉम्बिनेशन है। Luqueta की ताकत है कि हर किल के साथ खिलाडी की 35 HP बढ़ती हैं। खिलाडी इसे कैरेक्टर रॉयल द्वारा हासिल कर सकते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के अंदर रैंक बढ़ाने के लिए 5 अहम टिप्स