Free Fire सबसे अनोखे बैटल रॉयल गेम्स में से एक है। गेम में अलग-अलग हथियार समेत कैरेक्टर्स मौजूद है। गेम में 33 अलग-अलग कैरेक्टर्स है और हर एक कैरेक्टर की अलग-अलग ताकत है।
इसके साथ ही Free Fire में इन ताकतों की वजह से गेम रोचक रहता है। गेम में कई कैरेक्टर्स है, जिन्हें आप उपयोग कर सकते हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे कैरेक्टर्स है जिन्हें Free Fire में उपयोग करना चाहिए।
Free Fire के टॉप 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स
1) Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के बरमुंडा मैप पर लैंड करने के लिए 5 सबसे अच्छी जगह
2) Jota

Jota का कैरेक्टर उतना ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है लेकिन इससे खिलाडियों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। उनकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स है। जब भी आप SMG या शॉटगन से किल करेंगे तो आपकी 25HP बढ़ जाएगी। अगर आप इसे लेवल 6 पर ले जाते हैं तो आप 25 की जगह 40HP बढ़ जाएगी।
3) DJ Alok

DJ Alok इस गेम का सबसे जबरदस्त कैरेक्टर है। Free Fire में उनकी ताकत ड्राप द बीट हैं जिसमें आपको 5 मिटर के अंदर मूवमेंट स्पीड 10 प्रतिशत बढ़ जाती हैं और 5 सेकंड्स तक 5 HP बढ़ जाती हैं। अगर आप घुसकर मारने की इच्छा रखते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बना है। ढेरों लोग इस कैरेक्टर को उपयोग करते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रीनेम कार्ड का उपयोग करके मुफ्त में नाम कैसे बदलें?