Free Fire में रैंक बढ़ाते समय गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। अगर आपके पास बेहतर कॉम्बिनेशन होगा तो आपको फाइट्स के दौरान काफी आसानी होगी। इस आर्टिकल में हम कुछ जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करेंगे।
Garena Free Fire में गन्स के लिए 5 सबसे जबरदस्त कॉम्बिनेशन्स
स्नाइपर राइफल के साथ UMP

स्नाइपर राइफल्स को लॉन्ग रेंज के लिए उपयोग किया जाता है। गेम में सिमित स्नाइपर राइफल्स मौजूद है और आप किसी भी गन को साथ रख सकते हैं। इसके साथ UMP का उपयोग करना एक शानदार विकल्प रहेगा। इस गन का फायर रेट और रेंज काफी अच्छी है। आपको गेम के इस कॉम्बिनेशन से काफी फायदा होगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 एक्टिव कैरेक्टर्स जिनकी ताकत से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है
ज्यादा फायर रेट वाली AR + MP40

असल राइफल्स के साथ SMG का उपयोग करके खिलाड़ी फायदा उठा सकते हैं। आप असल रायफल्स के रूप में ज्यादा फायर रेट वाली गन्स चुन सकते हैं। इसमें Famas, AUG, Scar, M4A1 और अन्य कई विकल्प शामिल है। इसके अलावा आप क्लोज रेंज के लिए MP40 को चुन सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह जबरदस्त विकल्प है।
SVD/SKS + M1014

शॉटगन को असॉल्ट राइफल्स के साथ उपयोग करने से आपको फायदा होगा। शॉटगन्स का उपयोग क्लोज रेंज में किया जाता है जबकि लॉन्ग रेंज और मिड रेंज के लिए असॉल्ट राइफल्स शानदार विकल्प रहेगी। आप SVD (Dragunov) का उपयोग कर सकते हैं। इसका डैमेज काफी अच्छा है लेकिन यह सिर्फ एयरड्रॉप्स में मौजूद रहती हैं। इसके साथ खिलाड़ी क्लोज रेंज के लिए M1014 या M1887 दोनों जबरदस्त विकल्प रह सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में SMG के लिए 5 सबसे प्रसिद्ध और शानदार गन स्किन्स जिन्हें खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए