Free Fire के बैटल रॉयल मोड में तीन मैप्स मौजूद है। इस दौरान बरमूडा मैप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कई ऐसी जगहें हैं जहां आपको बेहतर लूट मिल सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम बरमूडा मैप के अंदर बेहतर लूट हासिल करने के जबरदस्त लैंडिंग स्पॉट्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में बरमूडा मैप के अंदर लैंड करने के लिए 3 जबरदस्त जगहें जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
#1 - Observatory

Observatory असल में मैप के बाएं हाथ पर है। इस जगह पर आपकी पूरी टीम को लूट मिल जाती है। इसके अलावा आपको गाड़ी मिल जाएगी और आप आसानी से रोटेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में सही तरह से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे शानदार गन्स के विकल्प जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं
#2 - Mars Electric

Mars Electric मैप के नीचले हिस्से में मौजूद है। ये काफी बड़ी जगह है और आपको शानदार तरीके की लूट मिल जाती हैं। अगर आप यहां लैंड करते हैं तो आपके पास लेवल 3 की सामग्री हासिल करने का मौका भी होगा।
#3 - Mill

Mill को बरमूडा मैप की सबसे शानदार जगह माना जा सकता है। Mars Electric की तरह ही आपको यहां काफी सारी लूट मिलेगी। बड़ी बात ये है कि यहां काफी खिलाड़ी लैंड करते हैं और बचने के चांस कम हो जाते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी हैं। खिलाड़ी अपने अनुसार अपनी पसंदीदा जगह पर लैंड कर सकते हैं। लूट सभी जगहें होती हैं लेकिन यहां पर लूट की मात्रा ज्यादा है। इसके अलावा मैप में कई अन्य शानदार जगहें भी है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर जून 2021 में 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका उपयोग फैक्ट्री चैलेंज में किया जा सकता है