Free Fire के अंदर फैक्ट्री चैलेंज को काफी पसंद किया जाता है। कई लोग 1v1 फाइट्स के लिए फैक्ट्री चैलेंज खेलते हैं। दरअसल, खिलाड़ियों को बरमूडा मैप में फैक्ट्री की छत पर लैंड करना होता है। इस दौरान खिलाड़ी फाइट्स करने के लिए सिर्फ फिस्ट या मिली वेपन्स का उपयोग करते हैं।
अंत तक सर्वाइव करने वाले खिलाड़ी को जीत मिलती है। इस चैलेंज में खिलाड़ियों के पास बेहतर कैरेक्टर होना काफी ज्यादा अहम है। इससे आपको फाइट्स के दौरान मदद मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम फैक्ट्री चैलेंज के लिए जून 2021 में 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire के अंदर जून 2021 में 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका उपयोग फैक्ट्री चैलेंज में किया जा सकता है
1- Chrono

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। मूवमेंट स्पीड से आपको फैक्ट्री चैलेंज में मदद मिलेगी।
2- Kla

Kla की मदद से फिस्ट का डैमेज 100% तक बढ़ जाता है। फैक्ट्री चैलेंज में आपको फिस्ट फाइट और मिली की ही जरूरत होगी। ऐसे में ये एक बेहतर विकल्प होगा।
3- Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी। फैक्ट्री चैलेंज में मूवमेंट स्पीड बढ़ाकर आप फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 2021 के अंदर 30 स्टाइलिश नाम जिन्हें खिलाड़ी गिल्ड में उपयोग कर सकते हैं
4- Joseph

Joseph की ताकत से मूवमेंट और स्प्रिंटिंग स्पीड 10% तक बढ़ जाती हैं। आप इसे भी फैक्ट्री चैलेंज में ट्राय कर सकते हैं। मूवमेंट स्पीड से आप विरोधी को पछाड़ सकते हैं।
5- DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आपको फैक्ट्री चैलेंज में फाइट्स के दौरान मदद मिलेगी।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire: मुफ्त में डायमंड्स पाने के लिए 3 जबरदस्त ऐप्स जिनका उपयोग खिलाड़ियों को करना चाहिए