Garena Free Fire में कई सारे मैप्स मौजूद है। पुर्गाटोरी मैप को काफी पसंद किया जाता है। कई लोग इस मैप को खेलना काफी पसंद करते हैं और रैंक मोड के लिए ये बेहतर विकल्प माना जाता है। कई लोगों को इस मैप में लैंड करने के लिए बेहतर जगहों के बारे पता नहीं होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में लैंड करने के लिए सबसे अच्छी जगहों के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में पुर्गाटोरी मैप के अंदर लैंड करने के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए
#1 Brasilia

Brasilia एक जबरदस्त विकल्प है क्योंकि यह मैप के बीच में मौजूद है। आपको यहां शानदार लूट मिलती हैं और आप किसी भी जगह से प्लेन निकलने के बावजूद इस लोकेशन पर लैंड कर सकते हैं। आपकी पूरी टीम को जबरदस्त लूट मिल जाएगी।
#2 Marbleworks

Marbleworks को एक प्रसिद्ध जगह माना जा सकता है। आपको यहां बेहतर लूट मिल जाती है और आपको रोटेशन में दिक्कत नहीं होती है क्योंकि इस जगह के पास ब्रिज मौजूद है। साथ ही खिलाड़ी ब्रिज पर खड़े रहकर दुश्मनों के आने का इंतजार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 15,000 हजार रूपये में 4 सबसे जबरदस्त स्मार्टफोन्स जिन्हें खिलाड़ियों को खरीदना चाहिए
#3 Forge

Free Fire के इस मैप में Forge पूर्व दिशा में मौजूद है। इस जगह पर कई सारी बिल्डिंग और वेयरहाउस मौजूद है। आपको यहां पर गाड़ी भी मिल जाएगी और आप आसानी से दूसरी जगह जा सकते हैं।
इसके अलावा पुर्गाटोरी मैप में Fields और Lumber Mill को भी बेहतर लूट हासिल करने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के लिए खिलाड़ियों को Kla कैरेक्टर का उपयोग करना चाहिए