Garena Free Fireमें कई लोग 1v1 फाइट्स के लिए फैक्ट्री चैलेंज खेलते हैं। खिलाड़ियों को बरमूडा मैप में फैक्ट्री की छत पर लैंड करना होता है। इस दौरान खिलाड़ी फाइट्स करने के लिए सिर्फ फिस्ट या मिली वेपन्स का उपयोग करते हैं। अंत तक सर्वाइव करने वाले खिलाड़ी को जीत मिलती है।
इस चैलेंज में खिलाड़ियों के पास बेहतर कैरेक्टर होना काफी ज्यादा अहम है। इस चैलेंज के लिए Kla को हमेशा ही एक जबरदस्त विकल्प माना जाता है। कुछ ऐसे कारण है जिनकी वजह से इस कैरेक्टर को Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के लिए इतना पसंद किया जाता है।
5 कारण क्यों Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के लिए खिलाड़ियों को Kla कैरेक्टर का उपयोग करना चाहिए
#1 - Kla की ताकत

Kla की ताकत Muay Thai है। इससे आप जब ही कैरेक्टर का उपयोग करेंगे तो फिस्ट (मुक्के) का डैमेज 100% तक बढ़ जाएगा। Kla का डैमेज लेवल 6 पर 400% तक पहुंच जाता है।
#2 - सबसे ज्यादा फिस्ट डैमेज
Kla की मदद से फिस्ट का डैमेज बढ़ता है और फैक्ट्री चैलेंज में ज्यादातर मुक्के से लड़ाइयां ही होती हैं। ऐसे में Kla को सबसे बेहतर विकल्प माना जाएगा क्योंकि दूसरा कोई कैरेक्टर इस चीज़ में मदद नहीं कर सकता।
#3 - एक पंच से नॉकआउट करने की ताकत
Kla में शुरुआती लेवल पर फिस्ट से डैमेज 100% तक बढ़ जाता है जबकि सबसे ज्यादा लेवल पर डैमेज 400% तक बढ़ जाता है। आप सबसे ज्यादा लेवल तक ले जाकर फैक्ट्री चैलेंज में सिर्फ एक सही पंच में दुश्मन को ढेर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर जून 2021 में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स के विकल्प
#4 - आसानी से उपलब्ध है

Kla कैरेक्टर को हर एक खिलाड़ी कर हासिल कर सकता है। दरअसल, Kla को Free Fire में स्टोर से 8000 गोल्ड कोइंस या 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। नए खिलाड़ी कुछ दिन मेहनत करके ही गोल्ड से इसे हासिल कर पाएंगे।
#5 - सोलो vs स्क्वाड

Kla की ताकत का उपयोग करके आप फैक्ट्री चैलेंज में सोलो vs स्क्वाड के अंदर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। आप आसानी से अपने दुश्मनों को नॉक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के बरमूडा मैप में रैंक पुश करने के लिए 3 सबसे जबरदस्त जगहें जहां आपको लैंड करना चाहिए