Garena Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड को काफी पसंद किया जाता है। Garena में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है और इनमें से कुछ कैरेक्टर्स आपको क्लैश स्क्वाड मोड में फायदा करा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire के अंदर जून 2021 में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स के विकल्प
#1 - DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं। आपके साथियों को भी क्लैश स्क्वाड मोड में इससे फायदा होगा।
#2 - Xayne

इस कैरेक्टर की ताकत Xtreme Encounter है। बेस लेवल पर 80 HP बढ़ जाती हैं। इससे ग्लू वॉल और शील्ड्स का डैमेज 40% तक बढ़ जाता है। साथ ही ये इफेक्ट 10 सेकंड्स तक रहता है। इसके अलावा कूलडाउन 150 सेकंड्स का रहता है। क्लैश स्क्वाड के लिए यह कैरेक्टर जबरदस्त साबित होगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 खास इमोट्स जो काफी कम खिलाड़ियों के पास होंगे
#3 - Jota
Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेंड रेड्स है और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। क्लैश स्क्वाड मोड में ज्यादातर SMG या शॉटगन का उपयोग होता है और आपको इससे फायदा मिलेगा।
#4 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। क्लैश स्क्वाड में ज्यादातर मौकों पर फाइट्स लेनी पड़ती है और इस कैरेक्टर से आपको फायदा होगा।
#5 - Chrono
Chrono की ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती हैं और कूलडाउन कम हो जाता है। इस ताकत का आप क्लैश स्क्वाड मोड में उपयोग कर सकते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में Moco कैरेक्टर को आसानी से हासिल कैसे करें?