Free Fire में Moco कैरेक्टर को आसानी से हासिल कैसे करें?

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Garena Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। गेम में Adam और Eve के अलावा सभी कैरेक्टर्स के पास खास ताकत है। इस समय Free Fire में 40 कैरेक्टर्स मौजूद है और Moco को सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाले कैरेक्टर्स में से एक माना जाता है। इस आर्टिकल में हम Moco कैरेक्टर को हासिल करने के तरीके के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire में Moco को हासिल करने का तरीका

Moco असल में आसानी से उपलब्ध है और आप इसे इन-गेम शॉप से खरीद सकते हैं। आप इसे 8000 गोल्ड कोइंस या 499 डायमंड्स में हासिल कर सकते हैं। आप इन स्टेप्स का पालन करके Moco को Free Fire में खरीद सकते हैं:

  • स्टेप 1: Free Fire खोलें और स्टोर के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: इन-गेम स्टोर खुल जाएगा वहां से ‘Character’ के विकल्प को चुनें।

ये भी पढ़ें:- Garena Free Fire में 30 अनोखे और स्टाइलिश नाम जिन्हें IGN के लिए उपयोग किया जा सकता है

  • स्टेप 3: Moco को ढूंढें और पर्चेस के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: एक पॉपअप आएगा और आपको यहां इन-गेम करंसी का पूछेगा। आप उसे गोल्ड कोइंस या डायमंड्स से अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं।

आप इसे Character सेक्शन में जाकर उपयोग कर सकते हैं।


Free Fire में Moco कैरेक्टर के बारे में हर जानकारी

Free Fire में Moco
Free Fire में Moco

Moco की ताकत 'Hacker's Eye' है। अगर आपके ऊपर निशाना लगता है तो आप दो सेकंड्स तक दुश्मन की जगह देख पाएंगे। अगर आप लेवल बढ़ाएंगे तो ताकत बढ़ती जाएगी। सबसे ज्यादा लेवल पर 5 सेकंड्स तक दुश्मन की जगह दिखाई दे जाती हैं। हर एक कैरेक्टर की तरह इसके भी अलग-अलग सेट्स मौजूद है जिसमे Hacker's Gear और Technician Jacket शामिल है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे बढ़िया और ताकतवर फीमेल कैरेक्टर्स के विकल्प

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications