Free Fire में कालाहारी मैप को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आप इसे क्लासिक मोड के अंदर खेल सकते हैं। इस मैप में कई लोगों को बेहतर लूट पाने में दिक्कत आती हैं। ऐसे में आप इन 3 जगहों पर लैंड कर सकते हैं।
Free Fire में कालाहारी मैप पर लैंड करने के लिए 3 जबरदस्त जगहें
#1 Refinery

Refinery कई लोगों का ध्यान खींचती हैं। दरअसल, इस जगह पर आपको जबरदस्त लूट मिलती हैं। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं तो ये जगह आपके लिए शानदार है। आपके यहां काफी किल्स हो सकते हैं। इसके अलावा ये जगह मैप के बीच में है। इसलिए आपको ज्यादा रोटेट नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के बरमूडा मैप पर जबरदस्त लूट पाने के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें जहां खिलाड़ी लैंड कर सकते हैं
#2 The Sub

Sub असल में Garena Free Fire में प्रसिद्ध जगह है। इस जगह पर आपको जबरदस्त लूट आसनी से मिल जाएगी। साथ ही यहां पर ज्यादातर मौकों पर आपको गाड़ी भी मिल जाती हैं।
#3 Confinement

Confinement में अक्सर ज्यादा खिलाड़ी लैंड नहीं करते हैं क्योंकि वो मैप के कोने में है। ऐसे में वहां ज्यादा खिलाड़ी लैंड नहीं करते हैं। इसके बावजूद आपको यहां अच्छी लूट मिल जाएगी। आप अपनी पूरी टीम को यहां आसानी से लूट करा सकते हैं। खैर, रोटेशन के लिए आपको एक गाड़ी की जरूरत पड़ने वाली हैं।
इसके अलावा कालाहारी मैप पर आप Foundation और Mammoth जैसी जगहों पर भी लैंड कर सकते हैं। लूट के मामले में वो भी बेहतर विकल्प है।
नोट: हर एक खिलाड़ी अपने Free Fire खेलने के तरीके के हिसाब से सबसे अच्छी जगह भी चुन सकता है। ये सिर्फ लेखक का पक्ष है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मई 2021 में 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं