Free Fire के अंदर मई 2021 में 3 सबसे अच्छी SMG गन्स के विकल्प

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में कई तरह के हथियार रहते हैं। खिलाड़ी SMG गन्स को काफी उपयोग करते हैं। गेम में सिमित मात्रा में SMG गन्स मौजूद है। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 सबसे अच्छी SMG गन्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire में 3 सबसे शानदार SMG गन्स

#1 - MP40

MP40 (Image via Garena Free Fire)
MP40 (Image via Garena Free Fire)

MP40 को क्लोज रेंज के लिए जबरदस्त विकल्प माना जा सकता है। इस गन का फायर रेट 83 का है और डैमेज 48 का है। MP40 मिड-रेंज के लिए बेहतर विकल्प नहीं है लेकिन क्लोज रेंज में इसे पछाड़ पाना मुश्किल है। एक मैगजीन में 20 बुलेट्स रहती हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में तेजी से रैंक बढ़ाने के लिए 3 सबसे अहम चीज़ें जिनका ध्यान खिलाड़ियों को रखना चाहिए


#2 - Vector

Vector (Image via Garena Free Fire)
Vector (Image via Garena Free Fire)

Vector को कुछ महीनों पहले ही जोड़ा गया था। इस गन का डैमेज 47 का है और इसका फायर रेट 81 का है। आप Akimbo पर्क का उपयोग करके एक ही समय पर दो Vectors चला सकते हैं। ये गन क्लोज रेंज के लिए जबरदस्त विकल्प है। इसके एक राउंड में 30 बुलेट्स मौजूद रहती हैं।


#3 - CG15

CG15 (Image via Garena Free Fire)
CG15 (Image via Garena Free Fire)

CG15 को क्लोज रेंज और मिड-रेंज के लिए जबरदस्त विकल्प माना जाएगा। इसका डैमेज 50 का है और फायर रेट 71 का है। अन्य SMG के मुकाबले इसकी रेंज जबरदस्त है। इसके चलते आप इसे क्लोज रेंज के साथ मिड रेंज के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इसके एक राउंड में 20 गोलियां रहती हैं।

नोट: ये सारे ही स्टैट्स Free Fire की वेबसाइट से लिए गए हैं। हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग होती हैं। ये गन्स लेखक के अनुसार खास है। ऐसे में आपके लिए अन्य गन शायद बेहतर विकल्प हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लोज रेंज के लिए 3 सबसे ताकतवर गन्स जिनका खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए

Edited by Ujjaval E-Sports