Free Fire में कई तरह के हथियार मौजूद है। इस गेम में क्लोज रेंज के लिए अक्सर SMG का उपयोग किया जाता है। गेम में इस समय काफी तरह की SMG मौजूद है। इस आर्टिकल में हम टॉप 3 विकल्पों के बारे में बात करेंगे।
Free Fire के अंदर मौजदा समय में 3 सबसे शानदार SMG गन्स
1) CG15

CG15 एक जबरदस्त क्लोज रेंज और मिड रेंज गन है। इसका बेस डैमेज 50 का है वहीं इसकी कुल रेंज 71 की है। साथ ही एक्यूरेसी के मामले में ये गन बेहतर है। अगर आपको Free Fire में किसी एक SMG को चुनना है तो ये सबसे बेहतर विकल्प होगी। एक खराब बात ये हैं कि इसमें सिर्फ 20 बुलेट्स रहती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मौजूदा समय में 5 सबसे अच्छी गन्स जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं
2) MP5

MP5 का डैमेज रेट 48 का है। इस गन की मैग में 48 बुलेट्स रहती हैं। इसके चलते ही आप आसानी से लंबी फाइट्स ले सकते हैं। इसके साथ ही एक्यूरेसी के मामले में इसके 66 अंक है। साथ ही रेट ऑफ फायर की वजह से ये गन खास बनती हैं। आपको क्लोज रेंज में कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन लॉन्ग रेंज में ये गन उतनी बेहतर नहीं है।
3) MP40

MP40 को क्लोज रेंज में सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इस गन का फायर रेट 83 का है वहीं इसका डैमेज रेट 22 और 48 का है। आप MP40 को लॉन्ज रेंज में उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसमें एक राउंड में 20 गोलियां होती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में खिलाड़ियों के लिए शॉटगन के 3 सबसे अच्छे विकल्प