Free Fire में कई सारे हथियार मौजूद है। इस दौरान क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज के लिए अलग-अलग गन्स है। Free Fire में लॉन्ग रेंज के लिए स्नाइपर राइफल्स का उपयोग किया जाता है। गेम में तीन स्नाइपर राइफल्स, AWM, Kar98K और M82B मौजूद है। इस आर्टिकल में हम तीनों गन्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire के अंदर मई 2021 में 3 सबसे अच्छी स्नाइपर राइफल्स (रैंकिंग)
#1 - AWM (आर्कटिक वारफेयर मैग्नम)

AWM (आर्कटिक वारफेयर मैग्नम) को Free Fire की सबसे शानदार स्नाइपर राइफल कहा जा सकता है। इसकी रेंज 91 की है जबकि डैमेज भी काफी ज्यादा है। इस गन में 8x लगा रहता है और AWM को एयरड्रॉप से पाया जा सकता है।
#2 - M82B

Free Fire में स्नाइपर राइफल के रूप में M82B एक बेहतर विकल्प है। इस गन की रेंज 85 की है। साथ ही इस गन से ग्लू वॉल्स और गाड़ियों पर भी ज्यादा डैमेज दिया जा सकता है। आप एक बॉडी शॉट में M82B से आर्मर तोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मई 2021 में 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स जिनका उपयोग किया जाना चाहिए
#3 - Kar98K

Kar98K एक संतुलित स्नाइपर राइफल है। जबतक आपको एयरड्रॉप से AWM नहीं मिल जाती हैं, तबतक आप इस गन का उपयोग कर सकते हैं। इसका डैमेज 90 का है जबकि इसकी रेंज 84 की है। हालांकि, Kar98k से आप सिर्फ एक हिट में तीन लेवल का हेलमेट पहने हुए खिलाड़ियों को नॉक नहीं कर पाएंगे। आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
नोट: हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग होती हैं। ये गन्स लेखक के अनुसार खास है। ऐसे में आपके लिए अन्य गन शायद बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर लॉन्ग-रेंज में आसानी से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स