Free Fire में कई अलग-अलग तरीके के हथियार मौजूद है। इसके चलते ही गेम काफी ज्यादा खास बनता है। Free Fire के अंदर क्लोज रेंज में सबमशीन गन्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। SMG गन्स का डैमेज कम रहता है जबकि फायर रेट अच्छा है। गेम के अंदर 7 SMG गन्स मौजूद है। इस आर्टिकल में हम Free Fire के अंदर इस समय सबसे अच्छी SMG गन्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में टॉप 3 SMG गन्स के विकल्प
#1 - MP40

MP40 को SMG का अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इस गन का फायर रेट 83 का है वहीं इसका डैमेज भी जबरदस्त है। MP40 को SMG गन्स में सबसे अच्छा विकल्प माना जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रश ऑवर मोड के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
#2 - Vector

Vector को Free Fire में काफी उपयोग किया जाता है। इसका डैमेज 47 है और रेट ऑफ फायर 81 का है। साथ ही इसमें अगर अकीबो पर्क का उपयोग किया जाए तो आप एक बार में दो Vector का उपयोग कर पाएंगे।
#3 - CG15

CG15 असल में एक ताकतवर क्लोज रेंज गन मानी जाती है। इसका डैमेज 50 का है वहीं इसके एक मैग में 20 बुलेट्स रहती हैं। आप इसे आसनी से मिड रेंज में भी उपयोग कर पाएंगे। खैर. क्लोज रेंज के लिए ये सही विकल्प है।
नोट: हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग होती हैं। ये गन्स लेखक के अनुसार खास है। ऐसे में आपके लिए अन्य गन शायद बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लोज रेंज के लिए 3 सबसे बेहतर गन्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
