Create

Free Fire में 3 कैरेक्टर्स जिनसे आक्रमक खिलाड़ियों को पूरी तरह से दूर रहना चाहिए

image via ff.garena,com ff59
image via ff.garena,com ff59

Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी महत्व रहता है। हर एक कैरेक्टर की अलग ताकत रहती हैं। आप इस दौरान मैचों में कैरेक्टर्स की ताकत का फायदा उठाकर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। Free Fire में अलग-अलग तरीके के खिलाड़ी आते हैं। कुछ खिलाड़ी आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं।

इसके साथ ही कुछ लोग सोचक समझकर डिफेंसिव तरीके से खेलना पसंद करते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए Free Fire में कई शानदार कैरेक्टर्स मौजूद है। इसके बावजूद कुछ लोग गलत कैरेक्टर्स का उपयोग करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे आक्रमक खिलाड़ियों को दूर रहना चाहिए।


Free Fire में आक्रमक खिलाड़ियों को इन कैरेक्टर्स से दूर रहना चाहिए

#1 - Ford

Free Fire में Ford
Free Fire में Ford

इसकी मदद से आप सेफ जोन के बाहर डैमेज को 4% तक कम कर सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए ये कैरेक्टर काम का नहीं है क्योंकि वो पहले ही सेफ जोन में पहुंच जाते हैं और फाइट्स लेने पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में गिल्ड के लिए के 30 शानदार और जबरदस्त नाम जिनका खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं


#2 - Wukong

Free Fire में Wukong
Free Fire में Wukong

Wukong के पास खिलाड़ियों को छुपाने की शक्ति है। आपको ये घास में छुपा तो देता है। दरअसल, ये कैरेक्टर डिफेंसिव खिलाड़ियों के लिए शानदार विकल्प है। किसी भी तरह से ये आक्रमक खिलाड़ियों के काम नहीं आता है।


#3 - Rafael

Free Fire में Rafael
Free Fire में Rafael

इसमें डेड साइलेंट नाम की ताकत है। इससे मैप पर गनशॉट्स छुप जाते हैं और इसमें 90 सेकंड्स का कूलडाउन रहता है। खैर, अगर आप आक्रमक खिलाड़ी हैं और फाइट्स लेना पसंद करते तो आपके लिए गन शॉट्स छुपाने का कोई मतलब नहीं हैं।

youtube-cover

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के क्लैश स्क्वाड मोड में रैंक बढ़ाने के लिए 5 बातें जिनका खिलाड़ियों को ध्यान रखना चाहिए

Edited by Ujjaval E-Sports
1 comment